क्या जेसन रॉय को IPL ना खेलने की इंग्लैंड बोर्ड ने दी सजा? - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या जेसन रॉय को IPL ना खेलने की इंग्लैंड बोर्ड ने दी सजा?

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने जेसन रॉय पर लगाया 2 मैचों का बैन।

Jason Roy. (Photo Source: Disney+Hotstar)
Jason Roy. (Photo Source: Disney+Hotstar)

काफी दिनों से इंग्लैंड के बल्लेबाज जेसन रॉय का नाम काफी खबरों में है, साथ ही ये बल्लेबाज लगातार सुर्खियों में छाया हुआ है। कुछ दिनों पहले ही जेसन रॉय ने बायो बबल का बहाना देकर आईपीएल 2022 से अपना नाम वापस ले लिया था, जहां रॉय इस बार गुजरात टीम का हिस्सा थे और उनके लिए टीम ने काफी मोटी रकम खर्च की थी। लेकिन सोशल मीडिया के जरिए जेसन रॉय ने लीग का खेलने की जानकारी दी और गुजरात टीम का समर्थन करने की बात बोली, लेकिन अब जेसन रॉय पर मुसीबत का बहुत बड़ा पहाड़ टूटा है।

जेसन रॉय को तो इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बैन ही कर दिया भाई

रॉय ने IPL शुरू होने से पहले ही गुजरात टीम को एक बड़ा झटका दे दिया था और उनके टीम संतुलन को खराब कर दिया था, जिसके जवाब में अब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी अब रॉय पर कार्रवाई की है। साथ ही जेसन रॉय पर हुई ये कार्रवाई उनके करियर पर काफी भारी पड़ सकती है, जिसका कारण है इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड का सख्त होना। वहीं गुजरात की टीम ने जेसन का विकल्प को तलाश लिया है और उनकी जगह अफगानिस्तान के गुरबाज को शामिल किया है।

*इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने जेसन रॉय पर लगाया 2 मैचों का बैन।
*बुरे व्यवहार के कारण जेसन रॉय पर लगाया गया है ये बैन।
*2 मैच के बैन के साथ-साथ रॉय पर लगा 2,500 पाउंड का जुर्माना।
*रॉय का व्यवहार खराब रहा तो ये बैन 2 मैच की जगह 12 महीने में बदल जाएगा।

रॉय ने तुरंत प्रभाव से मान ली खुद की गलती

खबर ये भी है कि इंग्लैंड की क्रिकेट अनुशासन आयोग के एक अनुशासन पैनल ने इस सजा का ऐलान किया था, साथ ही खुद रॉय ने भी पैनल के सामने अपनी गलती को माना था है। वहीं ईसीबी निर्देश 3.3 के उल्लंघन करने के बाद उनपर 2 मैचों का बयान लगाया है, साथ अब से रॉय के व्यवहार पर नजर रखी जाएगी।

close whatsapp