इंग्लैंड बनाम भारत टेस्ट सीरीज और अगली दो एशेज सीरीज के लिए ECB ने की स्थानों की घोषणा
एजबेस्टन को टी-20 ब्लास्ट फाइनल्स डे के आयोजन स्थल के रूप में फाइनल किया गया है।
अद्यतन - Jun 15, 2023 2:54 pm

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने 14 जून को 2025 से लेकर 2027 तक के लिए इंग्लैंड में खेले जाने वाले महिला और पुरुष दोनों के टेस्ट मैचों के लिए स्थानों की घोषणा की। इंग्लैंड ने आगामी एशेज के साथ-साथ भारत के खिलाफ 2025 और 2029 में खेली जाने वाले टेस्ट सीरीज के लिए भी स्थानों की घोषणा की है।
इस बीच, इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने पुष्टि की है कि इंग्लैंड 2027 में लॉर्ड्स, द किआ ओवल, एजबेस्टन, ट्रेंट ब्रिज और द एजेस बाउल में पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। इस दौरान द एजेस बाउल अब तक के अपने पहले एशेज टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। वहीं दूसरी ओर, इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम बहु-प्रारूप एशेज 2027 के एकमात्र टेस्ट मैच में हेडिंग्ले में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी।
अगले दोनों समर में लॉर्ड्स में नहीं होगा महिला एशेज टेस्ट
जबकि एशेज 2031 के पांच टेस्ट मैच लॉर्ड्स, द ओवल, अमीरात ओल्ड ट्रैफर्ड, हेडिंग्ले और ट्रेंट ब्रिज में खेले जाएंगे। वहीं इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एकमात्र महिला एशेज टेस्ट 2031 में द एजेस बाउल में खेला जाएगा। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने आगे पुष्टि की कि 2025 में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज लॉर्ड्स, द ओवल, एजबेस्टन, हेडिंग्ले और ओल्ड ट्रैफर्ड में खेली जाएगी।
भारत 2029 में एक बार फिर इंग्लैंड का दौरा करेगा, और इस दौरान पांच टेस्ट मैच क्रमशः लॉर्ड्स, द ओवल, एजबेस्टन, ओल्ड ट्रैफर्ड और द एजेस बाउल में खेले जाएंगे। एजबेस्टन को टी-20 ब्लास्ट फाइनल्स डे के आयोजन स्थल के रूप में फाइनल किया गया है।
ECB के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिचर्ड गोल्ड ने आधिकारिक बयान में कहा कि उन्होंने अगले सात वर्षों के लिए स्थानों की घोषणा करके स्टेडियमों को आश्वासन दे रहे हैं वे स्टेडियम में सुधार और फैंस के बेहतर अनुभव के लिए स्थायी रूप से निवेश कर सकते हैं, और मैचों से पहले उन्हें तैयार रख सके।