इंग्लैंड बनाम भारत: पांचवें टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल, यहां जानिए - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंग्लैंड बनाम भारत: पांचवें टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल, यहां जानिए

फिलहाल भारत इस टेस्ट मैच में 257 रनों से आगे है।

Cheteshwar Pujara. (Photo by GEOFF CADDICK/AFP via Getty Images)
Cheteshwar Pujara. (Photo by GEOFF CADDICK/AFP via Getty Images)

इंग्लैंड और भारत के बीच इस वक्त पांचवां और रिशेड्यूल टेस्ट मैच एजबेस्टन के मैदान पर खेला जा रहा है। टेस्ट मैच की बात करें तो इस मुकाबले पर अब तक भारत की पकड़ काफी मजबूत नजर आ रही है। भारत इस मैच में फिलहाल 257 रनों से आगे है और अभी भी मुकाबले में दो दिनों का खेल बचा हुआ है।

टेस्ट मैच का पहला दिन लगभग बराबर का रहा था। शुरुआत के कुछ घंटे इंग्लैंड के गेंदबाज भारतीय बल्लेबाज पर हावी दिख रहे थे, वहीं आधे दिन के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने अच्छा बल्लेबाजी की। पहले दिन इंग्लैंड ने छह विकेट लिए थे लेकिन उसी वक्त भारतीय बल्लेबाजों ने 300 से अधिक रन भी बनाए थे।

दूसरे दिन की बात करें तो इस दिन सब कुछ भारत के मुताबिक हुआ। भारतीय टीम पहली पारी में 400 से अधिक रन बनाने में कामयाब रही। वहीं उसके बाद पूरे दिन भारतीय गेंदबाज इंग्लिश बल्लेबाजों पर हावी रहे थे। हालांकि दूसरे दिन बारिश की वजह से सिर्फ 38 ओवर का खेल हो पाया था।

तीसरे दिन की बात करें तो यहां इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने वापसी करने की कोशिश की और वो कुछ हद तक वापसी करने में कामयाब भी रहे थे। लेकिन दिन अंत होते-होते भारत दुबारा मैच में वापसी करने में कामयाब रहा था। इंग्लैंड की पहली पारी तीसरे दिन 284 रन पर सिमट गई थी। इन तीन दिनों में सबसे कॉमन बात ये थी कि तीनों ही दिन मैच में बारिश ने अपना खलल डाला, जिस वजह से काफी देर तक मैच को रोकना पड़ा। इस वजह से फैंस के मन में अभी भी सबसे बड़ा सवाल ये है कि चौथे दिन कैसा रहेगा वहां का मौसम?

कैसा रहेगा चौथे दिन का मौसम?

टेस्ट मैच के चौथे दिन पूरा आसमान साफ़ रहेगा और फैंस के लिए ये राहत भरी खबर हो सकती है। Accuweather के अनुसार, चौथे बारिश की शून्य प्रतिशत संभावना है, सुबह के समय तापमान ठंडा और दिन के समय सुखद रहने की संभावना है। इसका मतलब साफ है कि फैंस को चौथे दिन पूरा 90 ओवर का क्रिकेट देखने को मिलेगा।

close whatsapp