जब पहली बार चेतन सकारिया से मिले राहुल द्रविड़ - क्रिकट्रैकर हिंदी

जब पहली बार चेतन सकारिया से मिले राहुल द्रविड़

सौराष्ट्र टीम से रणजी क्रिकेट खेलते हैं चेतन सकारिया।

Chetan Sakariya. (Photo Source: IPL/BCCI)
Chetan Sakariya. (Photo Source: IPL/BCCI)

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने बेहद कम समय अपना नाम इंटरनेशनल लेवल पर कमाया है, घरेलू क्रिकेट से लेकर टीम इंडिया तक चेतन का सफर संघर्ष भरा रहा है। वहीं अब चेतन ने राहुल द्रविड़ से पहली मुलाकात को लेकर एक खुलासा किया है और बताया है कि पहली बार उनकी क्या-क्या बात हुई थी।

चेतन सकारिया से पहली बार मिलने पर क्या बोले द्रविड़?

हाल ही में श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का कोच राहुल द्रविड़ को बनाया गया था, जहां द्रविड़ के पास युवा खिलाड़ियों को संभालने की जिम्मेदारी थी। वही इसी दौरे पर सकारिया ने भी भारत के लिए डेब्यू किया था और अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखाया था।

*लंका दौरे के दौरान पूल साइड पर हुई थी राहुल द्रविड़ और चेतन की मुलाकात।
*द्रविड़ खुद आकर मिले थे चेतन से, जिसके बाद हैरान हो गए थे सकारिया।
*राहुल द्रविड़ ने पहली बार खेल और परिवार से जुड़ी चीजें पूछी थी।
*आईपीएल में राहुल द्रविड़ ने देखी थी मेरी गेंदबाजी- सकारिया।

चेतन के करियर पर एक नजर

टीम इंडिया की जर्सी तक पहुंचने के लिए चेतन सकारिया ने जमकर मेहनत की है, एक वक्त पर चेतन के पास जूते खरीदने तक के पैसे नहीं थे। लेकिन आज उनकी लगन ने सब कुछ बदल कर रखा दिया, पहले आईपीएल में राजस्थान की टीम ने चेतन को 1 करोड़ से भी ज्यादा की रकम में खरीदा। वहीं कुछ समय बाद चेतन को टीम इंडिया में भी जगह दे दी गई। आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही चेतन ने अपने पिता और भाई को खोया था।

*सौराष्ट्र टीम से रणजी क्रिकेट खेलते हैं चेतन सकारिया।
*चेतन की पिता पहले चलाते थे ऑटो, लेकिन रणजी टीम में आने के बाद चेतन ने बंद करवा दिया था पिता का काम।
*टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह हैे चेतन को काफी पसंद।
*जल्द ही IPL फेज-2 में खेलते नजर आएंगे चेतन।

close whatsapp