एटीपी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाले और ग्रास, क्ले और हार्ड तीनों कोर्ट पर खिताब जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी अल्काराज अब 22 वर्ष की उम्र से पहले दो विम्बलडन खिताब जीतने वाले बोरिस बेकर और ब्योर्न बोर्ग के बाद तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
जोकोविच इस सत्र में किसी भी टूर्नामेंट के फाइनल में नहीं पहुंच सके थे। जून में उन्होंने दाएं घुटने का ऑपरेशन भी कराया। उन्हें यहां क्वार्टर फाइनल में वॉकओवर मिला था जब उनके प्रतिद्वंद्वी एलेक्स डि मिनॉर ने कूल्हे की चोट के कारण नाम वापिस ले लिया।
