ENG vs IND 2026: पहले टी20 में इन टाॅप 3 खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें
सीरीज के पहले मैच में अपने दम पर खेल पलटने का माद्दा रखते हैं ये तीन स्टार खिलाड़ी
अद्यतन - जून 30, 2026 6:12 अपराह्न
2. जोफ्रा आर्चर

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर लंबे समय बाद अपनी पुरानी लय में लौटे हैं। आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 16 मैचों में 25 विकेट हासिल किए। इसके अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी उन्होंने शानदार गेंदबाजी की, और 11 विकेट लेकर ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ बने।
भारत के खिलाफ टी20 में आर्चर का रिकॉर्ड भी अच्छा है। उन्होंने 12 मैचों में 15 विकेट लिए हैं। नई गेंद से उनकी तेज रफ्तार और उछाल भारतीय बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। इंग्लैंड को जीत दिलाने में उनकी भूमिका काफी अहम रहेगी।