लगातार 2 टी-20 मुकाबलों में इंग्लिश कप्तान के लिए बड़ी मुसीबत के तौर पर साबित हुए भुवी
पहले मुकाबले में उन्होंने इंग्लैंड टीम के ओपनर और कप्तान जोस बटलर का विकेट अपने नाम किया वहीं दूसरे मुकाबले में उन्होंने जेसन रॉय, कप्तान बटलर और रिचर्ड ग्लीसन का विकेट झटका था।
अद्यतन - Jul 10, 2022 1:22 pm

भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टी-20 सीरीज में अभी तक कमाल का रहा है। दूसरे टी-20 मुकाबले में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया। भुवी ने मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 ओवरों में 15 रन देकर तीन विकेट झटके। यही नहीं उन्होंने एक मेडन ओवर भी फेंका।
पहले टी-20 मुकाबले में भी भुवनेश्वर कुमार ने 3 ओवरों में 10 रन देकर 1 विकेट झटका था। भुवनेश्वर कुमार ने अभी तक दोनों टी-20 मुकाबलों में अपने पहले ओवर में भारत को सफलता दिलाई है। पहले मुकाबले में उन्होंने इंग्लैंड टीम के ओपनर और कप्तान जोस बटलर का विकेट अपने नाम किया वहीं दूसरे मुकाबले में उन्होंने जेसन रॉय, कप्तान बटलर और रिचर्ड ग्लीसन का विकेट झटका।
दोनों ही टी-20 मुकाबलों में भुवनेश्वर कुमार ने जोस बटलर का विकेट अपने नाम किया
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर इस मुकाबले में मात्र 4 रन बनाकर आउट हो गए। उनका कैच विकेटकीपर ऋषभ पंत ने पकड़ा। पहले मैदानी अंपायर द्वारा बटलर को नॉट आउट करार दिया गया था लेकिन भारतीय टीम ने इसके बाद डीआरएस लेने का फैसला किया जिसमें देखा गया कि गेंद उनके बल्ले से लगी है और पंत ने कैच किया है। इसके बाद अंपायर के फैसले को बदला गया और बटलर को आउट करार दिया गया।
https://twitter.com/cricketfanvideo/status/1545802345535406081?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1545802345535406081%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Feng-vs-ind-bhuvneshwar-kumar-stuns-jos-buttler-twice-in-a-row%2F
मुकाबले के बाद भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि, ‘मैं सच बोलूंगा। मैं पहले भी कई बार इंग्लैंड में खेल चुका हूं। कई बार आपकी गेंदें स्विंग नहीं करती हैं। लेकिन जब करती है तो गेंदबाज के लिए काफी सकारात्मक बात होती है।
मुझे यहां खेलना काफी अच्छा लगा। जब गेंद स्विंग होती है तो गेंदबाज को भी अच्छा लगता है। मुझे सच में नहीं पता कि मेरी गेंद यहां इतनी स्विंग कैसे हो रही है। शायद यहां की कंडीशंस ही ऐसी हैं। दोनों ही मुकाबलों में यहां गेंद स्विंग हो रही थी और मैंने आक्रामक गेंदबाजी की इसलिए मुझे विकेट्स मिले। इंग्लैंड और भारत के बीच तीसरा टी-20 मुकाबला 10 जुलाई को नॉटिंघम में खेला जाएगा।