ऋषभ पंत को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार के रूप में मिली शैंपेन की बोतल तो उन्होंने तुरंत गिफ्ट कर दी पूर्व कोच रवि शास्त्री को - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऋषभ पंत को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार के रूप में मिली शैंपेन की बोतल तो उन्होंने तुरंत गिफ्ट कर दी पूर्व कोच रवि शास्त्री को

ऋषभ पंत के बल्ले से तीसरे वनडे मैच में नाबाद मैच विनिंग शतकीय पारी देखने को मिली।

Rishabh Pant and Ravi Shastri. (Photo Source: Twitter/Tejesh Salian)
Rishabh Pant and Ravi Shastri. (Photo Source: Twitter/Tejesh Salian)

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के अपने छोटे दौरे का शानदार तरीके से अंत करते हुए 3 मैचों की वनडे सीरीज को भी 2-1 से अपने नाम किया। सीरीज का आखिरी मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला गया, जिसमें इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 259 रन बनाकर सिमट गई। वहीं इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए भी शुरुआत अच्छी नहीं रही टीम ने अपने 4 विकेट 100 रनों के भीतर ही गंवा दिए।

लेकिन इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के बल्ले से शानदार मैच विनिंग नाबाद शतकीय पारी देखने को मिली। जिसके दम पर भारतीय टीम ने इस मुकाबले को 5 विकेट से अपने नाम किया। पंत को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी मिला। जिसमें एक शैंपेन की बोतल उन्हें उपहार स्वरूप दी गई।

इसी दौरान मैदान पर मौजूद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री जो इस सीरीज में एक क्रिकेट विशेषज्ञ की भूमिका को अदा कर रहे थे, उन्हें पंत ने यह शैंपेन की बोतल तुरंत जाकर गिफ्ट कर दी। वहीं इसी दौरान रवि शास्त्री को विराट कोहली और शिखर धवन ने भी शैंपेन की बोतल देने का ऑफर किया था, लेकिन उन्होंने मुस्कुराते हुए मना कर दिया।

यहां पर देखिए उसका वीडियो:

हार्दिक पांड्या ने भी दिखाया ऑलराउंड खेल और जीता प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब

इस वनडे सीरीज में हार्दिक पांड्या की तरफ से शानदार ऑलराउंडर खेल देखने को मिला। जिसमें पहले टी-20 सीरीज के दौरान भी पांड्या ने गेंद और बल्ले से अहम भूमिका अदा की थी। वहीं वनडे सीरीज में भी हार्दिक ने बीच के ओवरों में भारतीय टीम को अहम विकेट दिलाते हुए जहां इंग्लैंड की टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोका वहीं इसके बाद बल्ले से भी उन्हें अहम भूमिका निभाते हुए देखा गया।

तीसरे वनडे मैच में भी पहले हार्दिक पांड्या ने 4 अहम विकेट हासिल किए, जिसमें जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, जोस बटलर और लियम लिविंगस्टोन को अपना शिकार बनाया। इसके बाद हार्दिक ने बल्ले से 71 रनों की अहम पारी खेलने के साथ पंत के साथ मिलकर 5वें विकेट के लिए मैच विनिंग साझेदारी को भी अंजाम दिया।

close whatsapp