इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले वसीम जाफर ने ऋषभ पंत को लेकर भारत को दी खास सलाह - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले वसीम जाफर ने ऋषभ पंत को लेकर भारत को दी खास सलाह

इंग्लैंड दौरे से पहले ऋषभ पंत बल्ले के साथ संघर्ष कर रहे थे।

Rishabh Pant (Image Source: BCCI)
Rishabh Pant (Image Source: BCCI)

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए इंग्लैंड दौरे की शुरुआत अच्छी नहीं रही, क्योंकि उन्होंने 7 विकेट से पुनर्निर्धारित टेस्ट मैच गवांकर साल 2007 के बाद से अग्रेंजो की जमीं अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीतने का सुनहरा मौका गवां दिया है। खैर, अब फोकस तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय और तीन मैचों की वनडे सीरीज की ओर शिफ्ट हो गया है।

इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच खेली जाने वाली सीमित ओवरों की सीरीज की शुरुआत 7 जुलाई को पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से होगी। इस मैच से पहले, कई पूर्व क्रिकेटर भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर अपनी-अपनी राय दें रहे हैं। हाल ही में, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने आक्रामक विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को सीमित ओवरों के क्रिकेट में बतौर ओपनर खिलाने की सलाह दी थी।

वसीम जाफर चाहते हैं ऋषभ पंत T20I क्रिकेट में भारत के लिए ओपनिंग करें

इस बीच, अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर और क्रिकेट पंडित वसीम जाफर ने भी सुनील गावस्कर की सलाह पर सहमति जताते हुए कहा कि भारतीय टीम प्रबंधन को ऋषभ पंत को तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ बतौर सलामी बल्लेबाज उतारना चाहिए। वह फिलहाल भारत के लिए फिनिशर के रूप में खेल रहे हैं।

वसीम जाफर ने ट्विटर के माध्यम से कहा कि भारतीय थिंक टैंक को टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऋषभ पंत के साथ ओपनिंग के बारे में सोचना चाहिए। पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने यह भी कहा कि पंत बतौर सलामी बालेबाज एक बल्लेबाज के रूप में और अधिक खिल सकते हैं, जो अंततः टीम के लिए फायदेमंद साबित होगा।

यहां देखिए वसीम जाफर की ट्विटर पोस्ट –

आपको बता दें, ऋषभ पंत ने पुनर्निर्धारित टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन किया, उन्होंने पहली पारी में शानदार शतक लगाया और दूसरी पारी में अर्धशतक लगाया। बाएं-हाथ के बल्लेबाज ने पुनर्निर्धारित टेस्ट मैच में कुल 203 रन बनाए और अब वह इंग्लैंड के खिलाफ आगामी सीमित ओवरों की सीरीज में भी अपना फॉर्म जारी रखना चाहेंगे। इंग्लैंड दौरे से पहले ऋषभ पंत बल्ले के साथ संघर्ष कर रहे थे, हालांकि अब वह फॉर्म में लौट आए हैं, लेकिन अब यह देखना बाकि है कि वह अपना टेस्ट फॉर्म T20I क्रिकेट में दोहरा पाएंगे या नहीं।

close whatsapp