ENG vs NZ: Glenn Phillips के दांव-पेंच के आगे फेल हुए Joe Root, Liam Livingstone ने भी डूबोई टीम की नईया.. - क्रिकट्रैकर हिंदी

ENG vs NZ: Glenn Phillips के दांव-पेंच के आगे फेल हुए Joe Root, Liam Livingstone ने भी डूबोई टीम की नईया..

न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के पहले मुकाबले में जो रूट 77 रनों की पारी खेल पाए।

Joe Root Liam Livingstone (Photo Source: X/Twitter)
Joe Root Liam Livingstone (Photo Source: X/Twitter)

Joe Root and Liam Livingstone: ICC ODI World Cup 2023 का पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 5 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। इंग्लैंड की टीम ने ठीक-ठाक शुरूआत की थी, लेकिन टीम ने डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो और हैरी ब्रूक जैसे खिलाड़ियों का विकेट जल्दी गंवा दिया। इंग्लैंड को लियम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) से बड़ी उम्मीद थी, लेकिन वह मात्र 20 रन पर पवेलियन लौट गए। वहीं फिर जो रूट (Joe Root) जो टीम की लड़खड़ाती पारी को संभाल रहे थे वह भी इंग्लैंड को तगड़ा झटका देकर आउट हो गए हैं।

ट्रेंट बोल्ट के शिकार बने लियम लिविंगस्टोन

लियम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) पारी के 39वें ओवर की पांचवीं गेंद पर ट्रेंट बोल्ट के शिकार बने। लियम लिविंगस्टोन का विकेट अपने नाम कर ट्रेंट बोल्ट ने पहली सफलता भी हासिल की है। 39वें ओवर की शुरूआत से ही बोल्ट लियम लिविंगस्टोन पर भारी पड़ते हुए नजर आ रहे थे। पहले गेंद पर लिविंगस्टोन ने पुल करने का प्रयास किया था, लेकिन वो असफल हुए थे।

दूसरी गेंद पर लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) शॉट खेलने के लिए जल्दी कर बैठे और गेंद मिस हो गई। तीसरे और चौथे गेंद पर भी लिविंगस्टोन रन नहीं ले पाए। ओवर की पांचवीं गेंद नकल गेंद थी, लियम लिविंगस्टोन लॉन्ग ऑन की तरफ खेलना चाहते थे लेकिन मैट हेनरी ने कैच पकड़ लिया और फिर लिविंगस्टोन को 22 गेंदों में 20 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा।

ग्लेन फिलिप्स के हाथों पवेलियन लौटे Joe Root

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) इंग्लैंड की पारी को संभाले हुए नजर आ रहे थे। लेकिन वह पारी के 42वें ओवर में ग्लेन फिलिप्स के शिकार बन गए। ग्लेन फिलिप्स द्वारा डाली गई ओवर की पहली गेंद सटीक यॉर्कर थी, जो रूट (Joe Root) रिवर्स स्वीप शॉट खेलना चाहते थे।

लेकिन गेंद बल्ले से नीचे होकर स्टंप्स से टकरा गई और फिर जो रूट (Joe Root) को पवेलियन वापस लौटना पड़ा। जो रूट ने 86 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और एक छक्के की मदद से 77 रनों की पारी खेली।

close whatsapp