इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका के बीच में खेले जाने वाले तीसरे वनडे मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका के बीच में खेले जाने वाले तीसरे वनडे मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर

दूसरे वनडे मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड ने शानदार वापसी करते हुए सीरीज को 1-1 से बराबरी पर ला दिया है।

Team England (Photo by ADRIAN DENNIS/AFP via Getty Images)
Team England (Photo by ADRIAN DENNIS/AFP via Getty Images)

इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका के बीच में खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में मेजबान टीम के जीतने से अब सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है। जिसके बाद अब सीरीज का तीसरा मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम साबित होने वाला है। दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड की तरफ से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली थी, जिसमें अफ्रीका को सिर्फ 83 के स्कोर पर समेटते हुए मुकाबले को 118 रनों से अपने नाम किया था।

वहीं दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका टीम के लिए दूसरा वनडे मैच किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ। लेकिन टीम के पास अभी भी इस सीरीज को अपने नाम करना का एक और मौका है। जिसमें वह पूरी कोशिश करना चाहेंगे। जिसको लेकर क्विंटन डी कॉक और रीस वैन डर डुसेन को अहम भूमिका निभानी होगी।

मैच जानकारी:

तीसरा वनडे – इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका

स्थान – हेडिंग्ले, लीड्स

दिन और समय – 24 जुलाई को भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 पर

लाइव स्ट्रीमिंग – सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव

पिच रिपोर्ट

लीड्स के मैदान पर खेले जाने वाले सीरीज के आखिरी वनडे मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो वह बल्लेबाजी के लिए मुफीद मानी जाती है, जहां पर रनों के प्रवाह को रोकना आसान काम नहीं होता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला करना चाहेगी।

संभावित अंतिम एकादश:

इंग्लैंड

दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड की टीम के ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों की तरफ से अच्छा प्रदर्शन देखने को नहीं मिला था। जिसके बाद तीसरे मैच में इसमें जरूर सुधार करने की जरूरत है। वहीं गेंदबाजों ने अपने प्रदर्शन से सभी को जरूर प्रभावित किया था।

संभावित एकादश – जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, फिलिप सॉल्ट, जो रूट, जोस बटलर, (कप्तान, विकेटकीपर), लियम लिविंगस्टोन, मोईन अली, सैम करन, डेविड विली, आदिल रशीद, रीस टॉप्ली।

साउथ अफ्रीका

अफ्रीका टीम की इस मैच को लेकर संभावित एकादश पर बात की जाए तो उसमें किसी तरह का बदलाव ना देखने को मिले। वहीं क्विंटन डी कॉक और वेन डर डुसेन पर अहम जिम्मेदारी रहने वाली है।

संभावित एकादश – जानेमन मलान, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीस वैन डर डुसेन, एडिन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ड्वेन प्रिटोरियस, केशव महाराज (कप्तान), एनरिक नॉर्खिया, लुंगी एन्गीडी, तबरेज शम्सी।

संभावित Dream11 टीम:

हेनरिक क्लासेन, जॉनी बेयरस्टो (कप्तान), लियम लिविंगस्टोन, रीस वैन डर डुसेन, जो रूट, सैम करन, ड्वेन प्रिटोरियस, तबरेज शम्सी, डेविड विली, एनरिक नॉर्खिया (उप-कप्तान), आदिल रशीद।

close whatsapp