इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग XI की घोषणा की, जोश हल डेब्यू करने के लिए तैयार - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग XI की घोषणा की, जोश हल डेब्यू करने के लिए तैयार

पहले टेस्ट को इंग्लैंड ने पांच विकेट से अपने नाम किया था, जबकि दूसरे टेस्ट में भी मेजबान ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 190 रनों से हराया था।

Josh Hull (Pic Source-X)
Josh Hull (Pic Source-X)

इंग्लैंड ने 6 सितंबर से कैनिंग्टन ओवल में खेले जाने वाले श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग XI की घोषणा कर दी है। इस प्लेइंग XI में इंग्लैंड ने युवा तेज गेंदबाज जोश हल को शामिल किया है। वो इंग्लैंड की ओर से तीसरे टेस्ट में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने जा रहे हैं।

बता दें कि, अभी तक इन दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। पहले टेस्ट को इंग्लैंड ने पांच विकेट से अपने नाम किया था, जबकि दूसरे टेस्ट में भी मेजबान ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 190 रनों से हराया था। अब मेजबान की निगाहें तीसरे टेस्ट को जीतने पर भी होगी। तीसरे टेस्ट की प्लेइंग XI में जोश हल को मैथ्यू पोट्स की जगह टीम में शामिल किया गया है।

हल ने घरेलू क्रिकेट में Leicestershire की ओर से काफी अच्छी गेंदबाजी की है और तमाम फैंस का दिल जीता है। हल को इंग्लिश टीम में चोटिल मार्क वुड की जगह शामिल किया गया था। उनके अलावा इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग XI में और कोई भी बदलाव नहीं किया है। डेन लॉरेंस को एक बार फिर से टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए देखा जाएगा।

ओली पोप अभी तक अपनी बल्लेबाजी से छाप नहीं छोड़ पाए हैं, लेकिन तीसरे टेस्ट में वो भी बड़ा स्कोर बनाने को जरूर देखेंगे। इंग्लैंड के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि जो रूट इस समय जबरदस्त फॉर्म में है। उनके अलावा जेमी स्मिथ और हैरी ब्रूक ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। शोएब बशीर इस प्लेइंग XI में एकमात्र स्पिनर है और उनके अलावा तेज गेंदबाजी लाइनअप में जोश हल, ओली स्टोन, गस एटकिंसन और क्रिस वोक्स का सपोर्ट करते हुए नजर आएंगे।

श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए यह रही इंग्लैंड की प्लेइंग XI:

डेन लॉरेंस, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक (उपकप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जोश हुल, ओली स्टोन, शोएब बशीर

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?