Ashes 2023: जेम्स एंडरसन के आने से इंग्लैंड एक बेहतर टीम बन गई है- मोईन अली - क्रिकट्रैकर हिंदी

Ashes 2023: जेम्स एंडरसन के आने से इंग्लैंड एक बेहतर टीम बन गई है- मोईन अली

एंडरसन को एशेज सीरीज के चौथे मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। 

James Anderson and Moeen Ali (Image Credit- Twitter)
James Anderson and Moeen Ali (Image Credit- Twitter)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं अब तक सीरीज के तीन मैच खेले जा चुके हैं और ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 2-1 से आगे है। तो वहीं सीरीज के पहले दो मैचों में औसत प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को तीसरे टेस्ट मैच में नहीं खिलाया गया था।

तो वहीं तीसरे टेस्ट में क्रिस वोक्स द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद एंडरसन का अगले दो टेस्ट मैचों में खेलना खतरे में था, लेकिन मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाले चौथे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड मैनेजमेंट ने अनुभवी गेंदबाज पर विश्वास दिखाया है और उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है।

तो वहीं एंडरसन की टीम में वापसी को लेकर हरफनमौला खिलाड़ी मोईन अली ने बड़ा बयान दिया है। अली का कहना है कि एंडरसन के टीम में वापसी करने से टीम थोड़ी बेहतर हो गई है। बता दें कि चौथा टेस्ट मैच दोनों टीमों के बीच 19 जुलाई से खेला जाएगा।

मोईन अली ने एंडरसन के लिए कही ये बड़ी बात

बता दें कि एशेज सीरीज के चौथे मैच के शुरू होने से पहले मोईन अली ने जेम्स एंडरसन को लेकर क्रिकबज की एक खबर के अनुसार कहा- इस बात में कोई शक नहीं है कि जेम्स एंडरसन के आने से इंग्लैंड की टीम एक बेहतर टीम बन गई है। उन्होंने जो पिछले दो मैच खेले, मुझे लगता है कि उन्होंने उसमें अच्छी गेंदबाजी की थी, लेकिन वे कैच पकड़ने के मामले में थोड़े अनलकी रहे थे, और चीजें उनके मुताबिक नहीं हुई।

अली ने आगे कहा-  इंग्लैंड का अब तक का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज होने के साथ-साथ एक दिग्गज खिलाड़ी और एक महान व्यक्ति होने के नाते, यह देखना बहुत अच्छा है कि उसे खेलने का मौका मिला है, यह उसका आखिरी मौका हो सकता है और उम्मीद है कि वह अच्छी गेंदबाजी करेगा और हमें जीत दिलाएगा।

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाले चौथे मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन:

बेन डकेट, जैक क्रॉली, मोईन अली, जो रूट, बेन स्टोक्स (कप्तान), जाॅनी बेयरस्टो, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, स्टुअर्ट ब्राॅड और जेम्स एंडरसन।

close whatsapp