एशेज सीरीज के शुरू होने से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम की तैयारियों को लेकर बोले माइकल वाॅन
टीम का रिलेक्स माहौल ही टीम की सफलता का राज है- माइकल वाॅन
अद्यतन - मई 12, 2023 11:06 अपराह्न

जब से दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड टेस्ट टीम की कमान संभाली है, तब से इंग्लैंड टीम की किस्मत ही बदल गई है। बता दें कि टीम ने इस दौरान खेली गई, ज्यादातर टेस्ट सीरीज में अपने आक्रामक खेल से जीत हासिल की है और स्टोक्स इंग्लैंड के बेहतरीन टेस्ट कप्तानों में शुमार होने लगे हैं।
तो वहीं अब बेन स्टोक्स की असली परीक्षा तब होगी जब 16 जून से शुरू हो रही पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। तो वहीं अब इस सीरीज के शुरू होने से पहले इंग्लैंड टेस्ट टीम की तैयारियों को लेकर टीम के पूर्व कप्तान और क्रिकेट कमेंटेटर माइकल वाॅन ने बड़ा बयान दिया है।
माइकल वाॅन ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि अखबार टेलीग्राफ के एक काॅलम में माइकल वाॅन ने लिखा- इंग्लैंड क्रिकेट टीम कोचिंग मैन्यूअल की धज्जियां उड़ा रही है और कह रही है कि ‘अब हम ऐसा नहीं कर रहे हैं’। मैं इसके लिए उनकी प्रशंसा करता हूं।
आपने कितने खिलाड़ियों को ऐसा कहते हुए सुना है कि वह अपने दिगाग से थक गए हैं और प्रदर्शन करना चाहते हैं। फिर भी यह इंग्लैंड की टीम टेस्ट क्रिकेट ऐसे खेल रही है जैसे वे शनिवार को किसी क्लब की तरफ से खेल रहे हों। ऐसा करना एक टीम के लिए सही मानसिकता नहीं है। यदि वे इसे जारी रखेंगे, तो वे सफल नहीं होंगे।
वाॅन ने आगे कहा- लोगों को समझना होगा कि इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए, कुछ हफ्ते पहले खेले गए काउंटी क्रिकेट में खेलकर खुद को तैयार नहीं किया जा सकता है। यह एक सिर्फ सोच है। यह आपको इंटरनेशनल क्रिकेट से पहले प्रेशर सोखने की आपकी मानसकिता से मुक्त कर रहा है। इस कारण से आपकी तैयारियां अधिक समस्याजनक हो सकती है।