इंग्लैंड ने जेम्स एंडरसन को शान से दिया 'फेयरवेल', लॉर्ड्स में अनुभवी तेज गेंदबाज ने जीत के साथ ली क्रिकेट से विदाई - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंग्लैंड ने जेम्स एंडरसन को शान से दिया ‘फेयरवेल’, लॉर्ड्स में अनुभवी तेज गेंदबाज ने जीत के साथ ली क्रिकेट से विदाई

लंदन के लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को एक पारी और 114 रनों से हराया।

James Anderson (Pic Source-X)
James Anderson (Pic Source-X)

लंदन के लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को एक पारी और 114 रनों से हराया। इस मैच में इंग्लैंड की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। यही नहीं जेम्स एंडरसन ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से जीत के साथ विदाई ली। जेम्स एंडरसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

बता दें, पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीत कर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। वेस्ट इंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 121 रन बनाए। टीम की ओर से Mikyle Louis ने पहली पारी में 27 रन बनाए जबकि केवम हॉज ने 24 रनों का योगदान दिया। Alick Athanaze ने 23 रनों की पारी खेली जबकि अल्जारी जोसेफ ने 14 रन बनाए।

इंग्लैंड की ओर से पहली पारी में अपना डेब्यू मैच खेल रहे गस एटकिंसन ने 7 विकेट झटके जबकि कप्तान बेन स्टोक्स, जेम्स एंडरसन और क्रिस वोक्स ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 371 रन बनाए। टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने 70 रनों की पारी खेली जबकि अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने 68 रन बनाए। Zak Crawley ने 76 रनों का योगदान दिया जबकि ओली पोप ने 57 रनों की पारी खेली। हैरी ब्रूक ने 50 रनों का योगदान दिया। वेस्ट इंडीज की ओर से जेडन सीरल्स ने पहली पारी में चार विकेट झटके।

इंग्लैंड ने पहले टेस्ट को अपने नाम किया

वेस्ट इंडीज टीम दूसरी पारी में भी अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रही और 136 रन पर ऑलआउट हो गई। दूसरी पारी में टीम की ओर से गुदाकेश मोती ने सर्वाधिक 31* रन बनाए। मोती के अलावा Alick Athanaze ने 22 रनों का योगदान दिया जबकि जेसन होल्डर ने 20 रन बनाए।

दूसरी पारी में भी गस एटकिंसन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में कुल 12 विकेट हासिल किए। जेम्स एंडरसन ने दूसरी पारी में तीन विकेट अपने नाम किए जबकि कप्तान बेन स्टोक्स ने दो विकेट झटके। तीन मैच की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड 1-0 से आगे है।

https://twitter.com/Saabir_Saabu01/status/1811722198123729321

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?