WPL टीमों को तगड़ा झटका, इस द्विपक्षीय सीरीज का हो रहा है टूर्नामेंट से टकराव, नहीं ले पाएंगी कुछ खिलाड़ी हिस्सा - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL टीमों को तगड़ा झटका, इस द्विपक्षीय सीरीज का हो रहा है टूर्नामेंट से टकराव, नहीं ले पाएंगी कुछ खिलाड़ी हिस्सा

23 फरवरी से शुरू हो रहा है WPL का दूसरा सीजन

WPL (Photo Source: Twitter)
WPL (Photo Source: Twitter)

महिला प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन के शुरू होने से पहले, टूर्नामेंट की टीमों को तगड़ा झटका लगा है। बता दें कि आगामी सीजन के दौरान इंटरनेशनल और क्लब क्रिकेट का टकराव देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से इंग्लैंड क्रिकेट टीम की महिला खिलाड़ी इस सीजन में हिस्सा नहीं ले पाएंगी।

गौरतलब है कि WPL का दूसरा सीजन अगले महीने 23 फरवरी से शुरू हो रहा है और फाइनल मैच 17 मार्च को खेला जाएगा। हालांकि, इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम का न्यूजीलैंड से पहला टी20 मैच में 19 मार्च को डूनेडिन में शेड्यूल है। महिला खिलाड़ियों के सामने अब ये परेशानी खड़ी हो गई है कि वह क्लब क्रिकेट को चुने या इंटरनेशनल क्रिकेट को।

तो वहीं ईएसपीएन क्रिकइंफो की माने तो इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपने खिलाड़ियों को हिदायत दी है कि अगर वे महिला प्रीमियर लीग के आगामी सीजन में भाग लेती है तो वह न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ होने वाले पहले तीन टी20 मैचों से बाहर हो जाएंगी।

ये खिलाड़ी शायद न ले पाएं हिस्सा

गौरतलब है कि WPL के आगामी सीजन में इंग्लैंड की स्टार खिलाड़ी जैसे एलाइस कैप्सी, ईसी वोंग, नट सीवर ब्रंट, केट क्राॅस, हीतर नाइट, सोफी एसलटोन और डैनी वायट अलग-अलग फ्रेंचाइजियों का प्रतिनिधित्व करती हैं। इनकी मैच फीस टूर्नामेंट में 30 हजार यूरो से लेकर 3 लाख 20 हजार यूरो तक है।

हालांकि, इसके पीछे पैसा बड़ी भूमिका नहीं निभा पाएगा, क्योंकि हाल में ही ईसीबी ने पुरुष खिलाड़ियों के बराबर ही अपने महिला खिलाड़ियों की मैच बढ़ाने का फैसला किया है। इसके अलावा बांग्लादेश में होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप के नजरिए से यह दौरान इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है।

दूसरी ओर, WPL के आगामी सीजन के शुरू होने से पहले यूपी वाॅरियर्स के लिए खेलने वाली लाॅरेन बेल ने टूर्नामेंट से अपना नाम वापिस ले लिया है। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि कितने खिलाड़ी इस बार टूर्नामेंट से अपना नाम वापिस लेते हैं?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?