माइकल वॉ का मानना वनडे वर्ल्ड कप 2023 को अपने नाम नहीं कर पाएगी भारतीय टीम
अब बस 6 महीने रह गए हैं वनडे वर्ल्ड कप 2023 को शुरू होने में।
अद्यतन - Mar 27, 2023 3:40 pm

अब बस 6 महीने रह गए हैं वनडे वर्ल्ड कप 2023 को शुरू होने में। बता दें, यह जबरदस्त टूर्नामेंट इसी साल भारत में खेला जाना है। इससे पहले वनडे वर्ल्ड कप साल 2019 में खेला गया था जिसमें इंग्लैंड ने जीत दर्ज की थी। वो इस बार इस टूर्नामेंट में गत विजेता के रूप में उतरेंगे। पिछले सीजन की रनर-अप न्यूजीलैंड थी। ऑस्ट्रेलिया को भी इस शानदार टूर्नामेंट में हल्के में नहीं लिया जा सकता।
हालांकि सबकी नजरें भारतीय टीम पर होगी। 2011 वनडे वर्ल्ड कप भारत में खेला गया था जिसमें महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने फाइनल में श्रीलंका को जबरदस्त मात दी थी। अब रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम यह ट्रॉफी एक और बार अपने नाम करना चाहेगी। अब इसी टूर्नामेंट से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉ ने भारतीय टीम को लेकर अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में एक ट्वीट किया है।
पूर्व इंग्लिश कप्तान ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में ट्वीट किया कि, ‘भारत लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में काफी कम उपलब्धियां अपने नाम कर रही है। उनके पास काफी टैलेंट है और गहराई भी। सिर्फ छह महीने बचे हैं वर्ल्ड कप को और यह वर्ल्ड कप भी उन्हें अपने घर में खेलना है लेकिन ऐसा लग नहीं रहा कि इस बार वो इसको अपने नाम नहीं कर पाएंगे।’
ये रहा ट्वीट:
India are a team under achieving so much in White ball cricket .. They have so much talent & depth .. 6 months away from a home World Cup & along way off from winning it at the moment .. #INDvAUS
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) March 22, 2023
अभी कुछ ही दिन पहले माइकल वॉ ने कहा था कि इंग्लैंड वर्ल्ड कप को जीतने की प्रबल दावेदार होगी। उन्होंने यह बात खलीज टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में कही थी।
वॉ ने कहा था कि, ‘मैं यह कहना चाहूंगा कि इन परिस्थितियों में भी इंग्लैंड आगामी वर्ल्ड कप को जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। 2019 की इंग्लैंड टीम जिन्होंने वर्ल्ड कप जीता था और इस बार की टीम में काफी फर्क होगा लेकिन उनके पास काफी अच्छे स्पिन ऑप्शन हैं। उनके पास ऐसे खिलाड़ी भी मौजूद है जो स्पिन को काफी अच्छी तरह से खेल सकते हैं।
तेज गेंदबाजों की लिस्ट भी उनकी काफी अच्छी है। जोफ्रा आर्चर चोट से ठीक होकर वापस आ रहे हैं जो की बहुत ही अच्छी बात है। मार्क वुड भी काफी तेजी से गेंदबाजी कर रहे हैं। इसलिए मुझे लगता है कि इंग्लैंड के पास काफी अनुभव है।’