इंग्लैंड की खेलने की शैली आक्रामक है लेकिन उन्हें हराना मुश्किल नहीं: रविंद्र जडेजा - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंग्लैंड की खेलने की शैली आक्रामक है लेकिन उन्हें हराना मुश्किल नहीं: रविंद्र जडेजा

15 फरवरी से भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा तीसरा टेस्ट मैच

Ravindra Jadeja (Image Credit- Twitter X)
Ravindra Jadeja (Image Credit- Twitter X)

इस समय भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के दो मैच खेले जा चुके हैं और इस समय सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है। तो वहीं अब दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 15 फरवरी से सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियमस, राजकोट में खेला जाएगा।

हालांकि, इस मैच के शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) का बड़ा बयान सामने आया है। जडेजा का कहना है कि इंग्लैंड की खेलने की शैली आक्रामक है लेकिन उन्हें हराना मुश्किल नहीं है।

रविंद्र जडेजा ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले डेक्कन हेराल्ड के हवाले से रविंद्र जडेजा ने कहा- मैं इंग्लैंड को सबसे कठिन टीमों में से एक नहीं कहूंगा। अन्य टीमों के लिए भारत आकर जीतना आसान नहीं है, लेकिन उनकी खेलने की शैली आक्रामक है, पर उन्हें हराना मुश्किल नहीं है।

हमें इस खेल की आदत डालनी होगी और उसके अनुसार ही अपनी प्लानिंग करनी होगी। अगर पहले टेस्ट मैच में हम छोटी-छोटी गलतियां नहीं करते, तो वो मैच हम नहीं हारते।

जडेजा ने आगे इंजरी को लेकर कहा- क्रिकेट में इन दिनों इनका चलन बढ़ गया है। यह काफी निराशाजनक है और यह हमेशा दिमाग में रहती है। मैं मैदान पर कहीं भी छिप नहीं सकता, हर फाॅर्मटे में मैं हाॅटस्पाॅट पर रहता हूं, यही कारण है कि इंजरी होती है।

मेरे पास अक्सर गेंद आती है और टीम को मुझसे उम्मीद होती है कि अच्छी फील्डिंग के साथ अच्छा कैच लूं। मैं अपने शरीर पर अच्छी तरह से काम कर सकता हूं, लेकिन इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि इंजरी नहीं होगी।

साथ ही आपको बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट मैच में से रविंद्र जडेजा इंजरी के चलते बाहर हो गए हैं। हालांकि, देखने लायक बात होगी कि जडेजा की अनुपस्थिति में टीम इंडिया कैसा प्रदर्शन करती है?

close whatsapp