पाकिस्तान दौरे पर खेले जाने वाले टेस्ट सीरीज के लिए हुआ इंग्लैंड टीम का ऐलान - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान दौरे पर खेले जाने वाले टेस्ट सीरीज के लिए हुआ इंग्लैंड टीम का ऐलान

ऑलराउंडर विल जैक्स को पहली बार इंग्लैंड की टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

England Team (Photo Source: Twitter)
England Team (Photo Source: Twitter)

इंग्लैंड के सेलेक्शन पैनल ने दिसंबर में शुरू होने वाले पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों के टेस्ट दौरे के लिए आधिकारिक तौर पर 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद इंग्लैंड पाकिस्तान दौरे पर जाएगा। इसके अलावा, टीम ने हाल ही में सात मैचों की T20I सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा किया, जहां उन्होंने 4-3 से जीत हासिल की।

सरे के ऑलराउंडर खिलाड़ी विल जैक को पहली बार इंग्लैंड की टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने हाल ही में काउंटी चैम्पियनशिप डिवीजन वन का खिताब जीतकर सभी को प्रभावित किया था। टीम में एक और नया नाम लियम लिविंगस्टोन का है, जिन्हें 2018 में इंग्लैंड के न्यूजीलैंड दौरे के बाद पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

कीटन जेनिंग्स को फरवरी 2019 के बाद से पहली बार इंग्लैंड टीम में जगह मिली है जबकि बेन डकेट को नवंबर 2016 के बाद से पहली बार क्रिकेट के लंबे फॉर्मेट के लिए टीम में शामिल किया गया है। तेज गेंदबाज मार्क वुड को भी मार्च के बाद अब जाकर टेस्ट टीम में जगह मिली है। एक और तेज गेंदबाज जिमीओवर्टन को भी इंग्लैंड की टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने हेडिंग्ले में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से टेस्ट में डेब्यू किया था।

पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएंगे स्टुअर्ट ब्रॉड

उम्मीद के मुताबिक अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का नाम टीम में नहीं है क्योंकि वह नवंबर में अपने पहले बच्चे का पिता बनने वाले हैं। बता दें कि पाकिस्तान दौरे पर इंग्लैंड को 1 से 21 दिसंबर तक तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। पहला टेस्ट 1 से 5 दिसंबर तक रावलपिंडी में होगा। वहीं दूसरा टेस्ट 9 से 13 दिसंबर तक मुल्तान में और तीसरा टेस्ट मैच 17 से 21 दिसंबर तक कराची में खेला जाएगा।

पाकिस्तान दौरे के लिए इंग्लैंड की टेस्ट टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), जो रूट, जेम्स एंडरसन, हैरी ब्रुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फॉक्स, विल जैक्स, कीटन जेनिंग्स, जैक लीच, लियम लिविंगस्टोन, जेमी ओवर्टन, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, मार्क वुड

close whatsapp