कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से पहले इंग्लैंड को लग सकता है बड़ा झटका
राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में सभी क्रिकेट मैच 20 ओवर के खेले जाएंगे।
अद्यतन - Jul 26, 2022 10:04 am

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम को राष्ट्रमंडल खेलों 2022 (कॉमनवेल्थ गेम्स 2022) में एंट्री से पहले ही एक बड़े झटके का सामना करना पड़ सकता है। आपको बता दें, कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में ग्रुप बी में स्थित इंग्लैंड का पहला मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ 30 जुलाई को है।
इस बीच, खबर आ रही है कि नितंब की चोट के कारण इंग्लैंड महिला टीम की कप्तान हीथर नाइट की उपलब्धता राष्ट्रमंडल खेलों 2022 (कॉमनवेल्थ गेम्स 2022) में संदेह में है। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले T20I मुकाबले के दौरान चोटिल हो गई थी, और वह अभी भी अपनी नितंब की चोट से जूझ रही है।
हीथर नाइट की चोट इंग्लैंड के लिए बन सकती है सिरदर्द
हीथर नाइट चोट के कारण दूसरे T20I मैच से चूक गई थी और फिर एहतियात के तौर पर उसे अंतिम मैच में भी नहीं खिलाया गया। नाइट की अनुपलब्धता में उप-कप्तान नैट साइवर ने इंग्लैंड महिला टीम की कप्तानी की और मेजबान टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीनो मैच जीतकर 3-0 से T20I सीरीज अपने नाम कर ली है।
इंग्लैंड महिला टीम के मैनेजर ने कहा: “हीथर नाइट के नितंब के जोड़ में जलन है। उसे एक इंजेक्शन भी दिया गया है, और राष्ट्रमंडल खेलों से पहले उसकी चोट की निगरानी की जाएगी और साथ ही इलाज भी चलता रहेगा। हमने एहतियात के तौर पर हीथर को तीसरे T20I मैच में नहीं खिलाया।”
आपको बता दें, राष्ट्रमंडल खेलों 2022 (कॉमनवेल्थ गेम्स 2022) के लिए इंग्लैंड को ग्रुप बी में श्रीलंका, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ रखा गया है, जबकि ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, बारबाडोस, पाकिस्तान और भारत को रखा गया है। राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में सभी मैच 20 ओवर के खेले जाएंगे।
इंग्लैंड के स्क्वॉड पर डालिए नजर –
हीथर नाइट (कप्तान), नैट साइवर (उप-कप्तान), मैया बाउचियर, कैथरीन ब्रंट, एलिस कैप्सी, केट क्रॉस, फ्रेया डेविस, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, सारा ग्लेन, एमी जोन्स, फ्रेया केम्प, ब्रायोनी स्मिथ, इस्सी वोंग, डैनी व्याट।