IND vs ENG: पहला टेस्ट मैच शुरू होने से पहले इंग्लैंड को झटका, वीजा ना मिलने के कारण ये खिलाड़ी इंग्लैंड रवाना - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: पहला टेस्ट मैच शुरू होने से पहले इंग्लैंड को झटका, वीजा ना मिलने के कारण ये खिलाड़ी इंग्लैंड रवाना

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरूआत 25 जनवरी से हो रही है। 

England Cricket team (Image Credit- Twitter X)
England Cricket team (Image Credit- Twitter X)

भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि इंग्लिश टीम के युवा स्पिनर शोएब बशीर (Shoaib Bashir) वीजा कारणों में देरी की वजह से पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। साथ ही उन्हें अपनी अधूरी कागजी कार्रवाई को पूरा करने के लिए इंग्लैंड भी रवाना होना पड़ा है।

गौरतलब है कि बशीर पाकिस्तानी मूल के हैं जो इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेलते हैं। लेकिन इंग्लैंड में इंडियन हाई कमीशन से वीजा संबंधित क्लीन चिट ना मिलने के कारण वह, टीम के साथ हैदराबाद नहीं आ सके हैं। वह टीम के अबूधाबी में आयोजित ट्रेनिंग कैंप से वापिस इंग्लैंड लौट गए हैं।

फिलहाल इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) इस समस्या का समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ करीब से काम कर रहा है। हालांकि, भारत के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच से बाहर हुए शोएब बशीर के रिप्लेसमेंट की अभी तक इंग्लिश बोर्ड ने घोषणा नहीं की है।

इसके बाद शोएब बशीर का टेस्ट डेब्यू अधर में लटक गया है। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम बशीर की अनुपस्थिति में हैदराबाद टेस्ट मैच में किस तरह का प्रदर्शन करने वाली है।

साथ ही बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब किसी पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी को वीजा से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ा है। इससे पहले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के दौरान भी कुछ खिलाड़ियों व मीडिया सहयोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।

भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम:

बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), शोएब बशीर, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फॉक्स, टॉम हार्टले, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, मार्क वुड।

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: भारत के खिलाफ टेस्ट में जबर प्रदर्शन करने के लिए इस खिलाड़ी से प्रेरणा ले रहे हैं Zak Crawley

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?