World Cup 2023: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड ने की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा, Harry Brook की हुई वापसी  - क्रिकट्रैकर हिंदी

World Cup 2023: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड ने की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा, Harry Brook की हुई वापसी 

England Cricket Team (Photo Source: X/Twitter)
England Cricket Team (Photo Source: X/Twitter)

World Cup 2023: भारत में शुरू होने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। बता दें कि इंग्लैंड की इस टीम में मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हैरी ब्रूक वापसी करने में सफल रहे हैं।

ब्रूक को जेसन राॅय की स्थान पर टीम में जगह मिली है। गौरतलब है कि इससे पहले जब इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने वर्ल्ड कप के लिए प्रोविजनल स्क्वाॅड की घोषणा की हुई, तो उस टीम में जेसन राॅय शामिल थे, लेकिन फाइनल टीम की लिस्ट में राॅय की जगह हैरी ब्रूक को चुना गया, जिन्होंने हाल में ही क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। साथ ही इस टीम की कप्तान ईसीबी ने जोस बटलर को सौंपी है, जिनकी कप्तानी में टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 को जीता था।

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए इंग्लैंड की टीम:

जोस बटलर (कप्तान व विकेटकीपर), मोईन अली, गस एटकिन्सन, जाॅनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, सैम करन, लियम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल रशीद, जो रूट, बेन स्टोक्स, रेसी टाॅप्ली, डेविड विली, क्रिस वोक्स और मार्क वुड।

दूसरी ओर, आपको बता दें कि इस बार क्रिकेट वर्ल्ड कप भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर, 2023 से शुरू होने वाला है। तो वहीं पहला मैच गत चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि क्या इस बार इंग्लैंड क्रिकेट टीम जोस बटलर की कप्तानी अपने कप को बचा पाती है या नहीं। याद हो कि साल 2019 में इंग्लैंड ने इयोन मोर्गन की कप्तानी में पहली बार क्रिकेट वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था।

ये भी पढ़ें- Asia Cup 2023: मैचों के दौरान ग्राउंड स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर ACC अध्यक्ष Jay Shah मेहरबान, होने जा रही है पैसों की बारिश

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?