इंग्लैंड टीम का ऐसा हाल देख, मैदान पर ही फूट-फूटकर रो पड़े कप्तान जोस बटलर - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंग्लैंड टीम का ऐसा हाल देख, मैदान पर ही फूट-फूटकर रो पड़े कप्तान जोस बटलर

वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड टीम का फ्लॉप शॉ जारी है।

Jos Buttler (Image Credit- Instagram)
Jos Buttler (Image Credit- Instagram)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा निराश इंग्लैंड टीम ने किया है, जिस टीम ने 2019 में 50 ओवर का वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। वो टीम एक जीत के लिए तरस गई है और हर मैच में टीम के बड़े नाम फ्लॉप हो रहे हैं। ऐसे में कप्तान बटलर काफी ज्यादा निराश हैं, जिसका नजारा कल मैदान पर देखने को मिला है।

सबसे बड़े उलटफेर का शिकार हुई थी इंग्लैंड टीम

जी हां, इस वर्ल्ड कप में लगातार उलटफेर देखने को मिल रहे हैं, इस कड़ी में इंग्लैंड टीम के साथ भी खेल हो गया था। जहां अफगानिस्तान के खिलाफ इंग्लिश टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा था, उसी के बाद से टीम का पूरा मनोबल टूट गया और ये टीम टूर्नामेंट में वापसी नहीं कर पाई।

जब इंग्लैंड टीम के कप्तान को मैदान पर आया रोना…

*वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड टीम का फ्लॉप शॉ जारी है।
*बटलर की कप्तानी वाली टीम भारत के खिलाफ भी हारी।
*वहीं आउट होने के बाद काफी उदास नजर आए जोस बटलर।
*मैच के बाद तो बटलर के चेहरे पर दिख रही थी काफी मायूसी।

इंग्लैंड टीम के कप्तान का कुछ ऐसे गिरा था विकेट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

इस टीम का कैसा रहा है अब तक प्रदर्शन?

इंग्लिश टीम ने अभी तक वर्ल्ड कप 2023 में कुल 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से इस टीम को सिर्फ 1 में ही जीत मिली है और 5 मुकाबले टीम हारी है। इंग्लिश टीम को सबसे पहले न्यूजीलैंड ने मात दी थी, उसके बाद ये टीम बांग्लादेश के खिलाफ जीती थी। बस उसी के बाद से टीम लगातार हारती गई, जहां इंग्लैंड टीम को अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और टीम इंडिया ने हरा दिया, वहीं अब इस टीम के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे बंद हो गए हैं। दूसरी ओर अंक तालिका के टॉप पर अभी टीम इंडिया है और भारतीय टीम ने अपने सभी 6 मैच जीती हैं। तो दूसरे नंबर पर अफ्रीका, तीसरे पर कीवी टीम है और चौथे पर ऑस्ट्रेलिया है।

जीत के बाद कुछ अलग ही नजारा था मैदान में

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?