इंग्लैंड के साथी खिलाड़ी भी हो गए Shoaib Bashir के फैन, कप्तान सहित सभी ने बजाई तालियां - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंग्लैंड के साथी खिलाड़ी भी हो गए Shoaib Bashir के फैन, कप्तान सहित सभी ने बजाई तालियां

इंग्लैंड टीम की तरफ से शोएब बशीर ने की शानदार गेंदबाजी।

Shoaib Bashir (Image Credit- Instagram)
Shoaib Bashir (Image Credit- Instagram)

इंग्लैंड टीम के लिए भारत दौरे पर स्पिन गेंदबाज गजब का खेल कर रहे हैं, जहां इस बार रांची में Shoaib Bashir ने अपनी फिरकी से खेल को पटलने का काम किया है। वहीं इस गेंदबाज के 5 विकेट दूसरे दिन ही हो जाते, लेकिन इस बीच जुरेल और कुलदीप दमदार बल्लेबाजी करने लग गए। जिसके बाद बशीर ने 5 विकेट लेने का काम तीसरे दिन किया और इंग्लिश टीम भी इस खिलाड़ी की मुरीद हो गई।

इससे पहले Tom Hartley ने किया था बड़ा खेल

Shoaib Bashir से पहले Tom Hartley ने टीम इंडिया की नाक में दम किया था, ये बात पहले टेस्ट मैच की है जो हैदराबाद के मैदान पर खेला गया था। जहां Tom Hartley ने टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अपना ड्रीम डेब्यू किया था और इस दौरान उन्होंने पहली पारी में 2 विकेट लिए थे तो दूसरी पारी में 7 विकेट लिए थे। लेकिन उसके बाद वो कमाल नहीं कर पाए और टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने उनकी गेंदबाजी को हैक कर लिया। उसके बाद उनकी गेंदबाजी में जमकर पिटाई हुई और वो अब बेअसर साबित हो रहे हैं।

Shoaib Bashir के मुरीद हो गए साथी खिलाड़ी भी

*इंग्लैंड टीम की तरफ से शोएब बशीर ने की शानदार गेंदबाजी।
*जहां इस खिलाड़ी ने 5 विकेट किए रांची टेस्ट में अपने नाम।
*ड्रेसिंग रूम जाने के दौरान बशीर के लिए साथी खिलाड़ियों ने बताई तालियां।
*वहीं साथी खिलाड़ियों ने सबसे पहले बशीर को पवेलियन जाने दिया।

एक नजर Shoaib Bashir के इस वीडियो पर

ECB ने 5 विकेट को लेकर स्पेशल वीडियो किया शेयर

इंग्लैंड टीम के 2 खिलाड़ी अपने घर लौट चुके हैं

वहीं इस टेस्ट सीरीज का अभी 1 मैच बाकी है, जो 7 मार्च से धर्मशाला के मैदान पर खेला जाएगा। इस बीच इंग्लिश टीम के 2 खिलाड़ी अपने घर लौट चुके हैं, पहले नाम जैक लीच का है जो चोट के चलते सीरीज छोड़ चुके हैं और अब उनकी सर्जरी होगी। दूसरा नाम स्पिनर रेहान अहमद का है, दो निजी कारणों के चलते वापस इंग्लैंड चले गए हैं।

close whatsapp