Visakhapatnam में इंग्लैंड टीम को देख क्रेजी हुए फैन्स, एयरपोर्ट पर हो गया बड़ा बवाल - क्रिकट्रैकर हिंदी

Visakhapatnam में इंग्लैंड टीम को देख क्रेजी हुए फैन्स, एयरपोर्ट पर हो गया बड़ा बवाल

दूसरे टेस्ट मैच के लिए Visakhapatnam पहुंची पूरी इंग्लैंड टीम।

ENG Team (Image Credit- Instagram)
ENG Team (Image Credit- Instagram)

किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि इंग्लैंड टीम पहले टेस्ट को अपने नाम कर लेगी, हैदराबाद के मैदान में इंग्लिश टीम ने महज 4 दिनों में टीम इंडिया को दिन में तारे दिखाकर पहला टेस्ट मैच जीत लिया। वहीं बेन स्टोक्स की कप्तानी वाल टीम विजय रथ पर सवार है और फैन्स भी भारत में इस टीम के लिए क्रेजी हो रहे हैं।

इंग्लैंड टीम को लग सकता है बड़ा झटका

दूसरी ओर इस समय इंग्लैंड टीम और भारतीय टीम, दोनों ही चोटिल खिलाड़ियों से परेशान है। पहले टेस्ट के दौरान स्पिनर Jack Leach के घुटने में चोट लगी थी, जिसके कारण वो दूसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं। ऐसे में टीम में उनकी जगह Shoaib Bashir को मौका मिल सकता है, जो Visa के कारण समय पर भारत नहीं पहुंच  पाए थे और इसे लेकर काफी विवाद भी हुआ था। दूसरी ओर केएल और जडेजा की जगह कौन लेता है, इसका खुलासा तो टॉस के समय ही होगा और देखना होगा की क्या सरफराज डेब्यू करते हैं या नहीं।

अपना स्वागत देख हैरान रह गई इंग्लैंड टीम

*दूसरे टेस्ट मैच के लिए Visakhapatnam पहुंची पूरी इंग्लैंड टीम।
*टीम का वीडियो आया सामने, एयरपोर्ट पर फैन्स हुए काफी क्रेजी।
*इंग्लिश टीम को देखने के लिए एयरपोर्ट पर थी फैन्स की भारी भीड़।
*साथ ही होटल में भी टीम का शानदार अंदाज में हुआ स्वागत।

इंग्लैंड टीम के इस वीडियो पर डालते हैं एक नजर

टीम इंडिया भी पहुंच गई है Visakhapatnam

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

ओली पोप को अपनी पारी से हुआ फायदा

दूसरी ओर पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की तरफ से ओली पोप ने मैच पलटने का काम किया था, जहां उन्होंने 196 रनों की पारी खेली थी और जीत की कहानी लिखने में अहम रोल निभाया था। अब बल्लेबाज को अपनी इस पारी का फायदा हुआ है और ये फायदा ICC की ताजा रैंकिंग में हुआ है। ओली पोप टेस्ट रैंकिंग में 20 से सीधे 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं, अब देखना अहम होगा की दूसरे टेस्ट मैच में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?