ENG vs AUS, 1st Test: मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया ने दिया करारा जबाव, उस्मान ख्वाजा ने ठोका शतक
खेल के दूसरे दिन उस्मान ख्वाजा 126* रन बनाकर नाबाद रहे
अद्यतन - Jun 18, 2023 9:13 am

England vs Australia, 1st Test, Day-2: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच का आज 17 जून को दूसरा दिन खत्म हुआ। तो वहीं दूसरे दिन की समाप्ति पर ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से मिले 393 रनों के जबाव में 94 ओवर बाद 5 विकेट के नुकसान पर 311 रन बना लिए हैं, और पहली पारी के आधार पर टीम अभी भी इंग्लैंड से 82 रनों से पीछे है।
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, दूसरे दिन का हाल:
बता दें कि मैच में आज ऑस्ट्रेलिया ने 14 रनों के आगे खेलना शुरू किया, स्कोरकार्ड में 15 रन जुड़े ही थे कि स्टुअर्ड ब्राॅड की एक बाहर जाती हुई गेंद पर डेविड वाॅर्नर कवर ड्राइव खेलते हुए, दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए। गेंद बल्ले से महीन किनारा लेकर विकेट से जा टकराई। तो इसके बाद ब्राॅड के इस ओवर की अगली ही गेंद पर मार्नस लाबुशेन गोल्डन डक विकेट के पीछे आउट होकर पवेलियन लौटे।
तो वहीं सबके फवरेट स्टीव स्मिथ को इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने 16 रनों के कुल स्कोर पर पगबाधा आउट किया। लेकिन इसके बाद कंगारू टीम के लिए उस्मान ख्वाजा और ट्र्र्रैविस हेड ने पांचवे विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी कर, कठिन परिस्थिति से टीम को निकाला।
हेड 50 रन बनाकर मोईन अली की गेंद पर जैक क्राॅली के हाथों कैच आउट हुए, तो वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कैमरन ग्रीन 38 रनों पर मोईन अली की गेंद पर बोल्ड आउट हुए। लेकिन क्रीज के एक छोर को उस्मान ख्वाजा ने संभाल कर रखा और दूसरे दिन की समाप्ति पर 126* रन बनाकर नाबाद रहे। तो वहीं ख्वाजा का विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने भी बखूब साथ निभाया 52* रनों पर वो भी क्रीज पर डटे हुए हैं।
कंगारू टीम अभी भी पहली पारी के आधार पर इंग्लिश टीम से 82 रन पीछे हैं। दूसरी ओर मैच में खेल के आज दूसरे दिन इंग्लैंड की ओर से मोईन अली व स्टुअर्ट ब्राॅड को दो-दो विकेट मिले, तो एक विकेट बेन स्टोक्स को भी मिला।
DAY 2: STUMPS
Usman Khawaja's magnificent century has firmly established Australia in a commanding position in the first Test of Ashes 2023.#Ashes pic.twitter.com/6XUWGwzinp
— CricTracker (@Cricketracker) June 17, 2023