दूसरे वनडे में भारत बाजी मारेगा या इंग्लैंड सीरीज में वापसी करेगा? जानिए आरपी सिंह की भविष्यवाणी - क्रिकट्रैकर हिंदी

दूसरे वनडे में भारत बाजी मारेगा या इंग्लैंड सीरीज में वापसी करेगा? जानिए आरपी सिंह की भविष्यवाणी

क्या विराट कोहली के लिए श्रेयस अय्यर को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा?

Team India (Photo Source: Twitter/BCCI)
Team India (Photo Source: Twitter/BCCI)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और क्रिकेट पंडित आरपी सिंह ने 14 जुलाई को लॉर्ड्स में इंग्लैंड और भारत के बीच खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच  के परिणाम की भविष्यवाणी की है। आपको बता दें, भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले वनडे में 10 विकेट की जीत से मिले भरपूर आत्मविश्वास के साथ दूसरे वनडे में मैदान में उतरेगी, वहीं मेजबान टीम आगंतुकों को वनडे  सीरीज जीतने से रोकने की पूरी कोशिश करेगी।

हालांकि, आरपी सिंह का मानना हैं कि इंग्लैंड को करिश्माई क्रिकेट खेलना होगा, अगर वे टीम इंडिया को दूसरे वनडे में मात देकर तीन मैचों की वनडे सीरीज बराबर करना चाहते हैं। लेकिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने यह भी कहा कि लॉर्ड्स में यह मैच भारत ही जीतेगा और वनडे सीरीज पर भी कब्जा करेगा।

लॉर्ड्स में भारत मारेगा बाजी: आरपी सिंह

आरपी सिंह ने क्रिकबज पर कहा: “मुझे लगता है कि भारत इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा वनडे जीतकर सीरीज अपने नाम करेगा जीतेगा। टीम को पिछले मैच से काफी सकरात्मकताएं मिली, इस मैच में उन्होंने अपने सभी बॉक्स टिक किए। मुझे लगता है कि दूसरे वनडे में भारत को हराने के लिए इंग्लैंड को असाधारण क्रिकेट खेलना होगा।”

उन्होंने आगे भारतीय टीम प्रबंधन को सुझाव दिया कि अगर विराट कोहली चयन के लिए उपलब्ध है तो फिर प्लेइंग इलेवन में पूर्व कप्तान को समायोजित करने के लिए श्रेयस अय्यर को बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।

आपको बता दें, विराट कोहली कमर में खिंचाव के कारण पहले वनडे से बाहर हो गए थे, और अब तक उनकी चोट की गहराई का पता नहीं लग पाया है, और साथ ही दूसरे वनडे में उनकी उपलब्धता पर संशय बना हुआ है।

पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा: “विराट कोहली को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में श्रेयस अय्यर के स्थान पर आना चाहिए, अगर वह चोट उबर गए हैं, क्योंकि सूर्यकुमार यादव इस समय काफी अच्छे फॉर्म में हैं, इसलिए उन्हें टीम से हटाकर उनके फॉर्म में कोई गड़बड़ी नहीं होने देना चाहिए।”

 

close whatsapp