इंग्लिश गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजों की एक न चली, इंग्लैंड ने जीती 3 मुकाबलों की टी-20 सीरीज - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंग्लिश गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजों की एक न चली, इंग्लैंड ने जीती 3 मुकाबलों की टी-20 सीरीज

इंग्लैंड की ओर से लॉरेन बेल ने तीन ओवर में 18 रन देखकर दो विकेट हासिल किए जबकि चार्ली डीन ने चार ओवर में 16 रन देखकर दो विकेट हासिल किए।

IND vs ENG (Pic Source-Twitter)
IND vs ENG (Pic Source-Twitter)

आज यानी 9 दिसंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने भारतीय टीम को 4 विकेट से मात दी। यही नहीं इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मुकाबलों की टी-20 सीरीज में 2-0 होने की बढ़त बना ली है।

पहले टी-20 मुकाबले को इंग्लैंड ने 38 रनों से अपने नाम किया था और अब इस मैच को भी इंग्लिश टीम ने जीत लिया है। दूसरे टी-20 की बात की जाए तो भारतीय टीम इस मैच में बिल्कुल भी अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाई और 16.2 ओवर्स में 80 रन पर ऑलआउट हो गई।

शेफाली वर्मा बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गई। अनुभवी बल्लेबाज स्मृति मंधाना भी 10 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गई। भारत की ओर से जेमिमा रोड्रिग्स ने 33 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 30 रन बनाए। इन दो बल्लेबाजों के अलावा कोई भी अन्य खिलाड़ी 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।

इंग्लैंड की ओर से लॉरेन बेल ने तीन ओवर में 18 रन देखकर दो विकेट हासिल किए जबकि चार्ली डीन ने चार ओवर में 16 रन देखकर दो विकेट हासिल किए। सोफी एक्लेस्टोन ने 3.2 ओवर में 13 रन दिए और 2 विकेट झटके। सारा ग्लेन ने भी 2 विकेट अपने नाम किए।

इंग्लैंड ने जीता दूसरा टी-20 मुकाबला

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की ओर से डेनियल वॉट बिना खाता खोले ही आउट हो गई। उनके अलावा सोफ़ी डंकले ने 13 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 9 रन बनाए। टीम को इस मैच को जीतने के लिए मात्र 81 रन बनाने थे लेकिन उन्हें 19 रन पर ही दो बड़े झटके लग गए। टीम की ओर से एलिस कैप्सी ने 21 गेंद में चार चौकों की मदद से 25 रनों की बहुमूल्य पारी खेली जबकि Nat-Sciver Brunt ने 13 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 16 रन बनाए।

भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने दो ओवर में 4 रन देकर दो विकेट अपने नाम किया जबकि रेणुका सिंह ठाकुर ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट झटके। पूजा वस्त्राकर और साएका इशाक ने 1-1 विकेट हासिल किया। भारतीय टीम की ओर से गेंदबाजों ने तो अपना काम बखूबी निभाया लेकिन बल्लेबाज इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए।

https://twitter.com/Smart_Ladka/status/1733519408864313594

https://twitter.com/YouBearsssssss/status/1733519069972668471

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?