IPL 2022: देखिये वीडियो - चेन्नई सुपर किंग्स का छूटा साथ तो भावुक हुए फाफ डु प्लेसिस - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: देखिये वीडियो – चेन्नई सुपर किंग्स का छूटा साथ तो भावुक हुए फाफ डु प्लेसिस

फाफ डु प्लेसिस को RCB ने IPL 2022 मेगा नीलामी में 7 करोड़ में खरीदकर अपनी टीम में शामिल कर लिया हैं।

Faf du Plessis. (Photo Source: Twitter)
Faf du Plessis. (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 मेगा नीलामी बेंगलुरु में जारी हैं, जहां सभी 10 फ्रेंचाइजियां अपने-अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को पाने के लिए दिल खोलकर बोलियां लगा रही हैं। आज जारी IPL 2022 मेगा नीलामी का अंतिम दिन हैं। हालांकि, सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने लगभग अपनी-अपनी टीमें बना ली हैं, लेकिन IPL 2022 नीलामी में अभी भी फ्रेंचाइजियों के बीच जंग जारी हैं, और रोमांच बना हुआ हैं।

बता दें, आखिरी IPL 2022 मेगा नीलामी 2018 में हुई थी जब 169 खिलाड़ियों को आठ फ्रेंचाइजियों द्वारा लिया गया था, लेकिन इस सीजन से चीजे बदल गई है, दो नई फ्रेंचाइजियां –  लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स मैदान में उतर गई हैं। अब से IPL 10-टीमों का T20 इवेंट होने वाला हैं।

इस नीलामी के बाद कई खिलाड़ियों के पते बदल जाएंगे या यूं कहे बदल गए गए है, उन्ही में एक दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस हैं। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का लंबे अरसे से हिस्सा थे, लेकिन अब वह IPL 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

CSK का छूटा साथ तो भावुक हुए फाफ डु प्लेसिस

फाफ डु प्लेसिस 2011 से 2015 तक CSK का हिस्सा रहे, फिर दो साल के निलंबन के दौरान उन्होंने 2016 और 2017 में एमएस धोनी के साथ राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए IPL में खेला। 2018 में CSK की वापसी के साथ दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज सलामी बल्लेबाज ने भी चेन्नई फ्रेंचाइजी में वापसी की और पिछले सीजन तक टीम का हिस्सा रहे, लेकिन IPL 2022 मेगा नीलामी से पहले उन्हें रिलीज कर दिया गया और अब RCB ने उन्हें IPL 2022 मेगा नीलामी में 7 करोड़ में खरीदकर अपने टीम में शामिल कर लिया हैं।

इतने सालो तक टीम से जुड़े रहने से भावनात्मक लगाव तो हो ही जाता हैं और फाफ डु प्लेसिस अलग नहीं है, और उन्होंने हाल ही में CSK से अलग होने पर अपनी भावनात्मक प्रतिक्रिया जाहिर की हैं।

CSK द्वारा ट्विटर पर जारी एक वीडियो में फाफ डु प्लेसिस ने चेन्नई, प्रशंसकों, कर्मचारियों, प्रबंधन और खिलाड़ियों को धन्यवाद अदा किया। अनुभवी बल्लेबाज ने कहा पिछले एक दशक में उन्होंने CSK के साथ बहुत सारी विशेष यादें बनाई, जो उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

फाफ डु प्लेसिस ने अंत में कहा उन्होंने CSK के साथ अपने समय का बहुत आनंद लिया है, और कहा वह सभी को बहुत याद करेंगे। लेकिन उन्होंने आगे कहा अगर एक दरवाजा बंद हो जाता है तो नया खुल जाता है, और महान अवसरों को साथ लेकर आता है और वह भविष्य में उन्हीं अवसरों को देखने के लिए उत्साहित है।

देखिये यहां वीडियो –

close whatsapp