बेशुमार शौहरत हासिल करने के बाद भी जमीन से जुड़े हैं MS Dhoni, उत्तराखंड के Lwali गांव से सामने आया वायरल वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

बेशुमार शौहरत हासिल करने के बाद भी जमीन से जुड़े हैं MS Dhoni, उत्तराखंड के Lwali गांव से सामने आया वायरल वीडियो

साल 2020 में क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं धोनी 

MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)
MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)

इंटरनेशनल क्रिकेट से साल 2020 में संन्यास लेने के बाद भी पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) काफी ज्यादा प्रसिद्ध व्यक्ति हैं। रिटायरमेंट के बाद भी उनकी फैन फाॅलोइंग में कोई भी कमी नहीं आई है।

तो वहीं अपने फैंस को इंगेज रखने के लिए पिछले कुछ समय से धोनी सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं। दूसरी ओर, धोनी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह उत्तराखंड के Lwali गांव में नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि धोनी वैसे तो रांची में पले बड़े लेकिन उनकी जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हुई हैं। धोनी उत्तराखंड के राजपूत समाज से आते हैं। शायद यही वजह है कि क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद धोनी अपने अपनी पैतृक जगह पर लौट रहे हैं।

बता दें कि धोनी की जो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है, उसमें धोनी की अपने बड़ों के प्रति सादगी देखते ही बनते है। धोनी का जैस्चर अपने फैंस का दिल मोह लेने के लिए काफी है। तो वहीं इस वीडियो में धोनी की पत्नी साक्षी को भी देखा जा सकता है।

देखें धोनी की ये वायरल वीडियो

इस साल CSK ने जीता था खिताब

IPL 2022 में CSK टीम का प्रदर्शन काफी ज्यादा खराब रहा था, लेकिन इस साल टीम ने खेल को पूरी तरह बदल दिया था। IPL 2023 में CSK टीम ने फाइनल में गुजरात को हराते हुए खिताब अपने नाम किया था, बारिश के कारण ये मैच काफी लंबा चला था और इस मैच का नतीजा आखिरी गेंद पर आया था।

वहीं मैच जीतने के बाद जडेजा ने धोनी को गले लगा लिया था और इस दौरान माही काफी ज्यादा इमोशनल भी हो गए थे। अब देखना होगा कि जब माही IPL को अलविदा कहेंगे, तो CSK टीम की कप्तानी किस खिलाड़ी के पास जाएगी।

ये भी पढ़ें- साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच में बन सकते हैं ये खास रिकाॅर्ड

close whatsapp
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट? भारत के लिए टेस्ट में सबसे तेज अर्धशतक ठोकने वाले बल्लेबाज- 2024 में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच हारने वाली टॉप-6 टीमें- 2024 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज- साल 2024 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट-