भले ही टीम इंडिया ने की टी20 सीरीज अपने नाम, लेकिन फिर भी फैन्स ने किया Troll करने का काम - क्रिकट्रैकर हिंदी

भले ही टीम इंडिया ने की टी20 सीरीज अपने नाम, लेकिन फिर भी फैन्स ने किया Troll करने का काम

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कल 4-1 से जीती टी20 सीरीज।

Team India (Image Credit- Instagram)
Team India (Image Credit- Instagram)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के खत्म होने के तुरंत बाद टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज खेली गई थी, जिसका कल आखिरी मैच था। जहां इस आखिरी मैच के साथ-साथ भारतीय टीम ने सीरीज भी अपने नाम की, लेकिन टीम के सीरीज जीतने से भी फैन्स खुश नहीं है और इसका कारण जुड़ा है वर्ल्ड कप फाइनल की हार से।

बदलाव की राह पर है टीम इंडिया अब

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई इस टी20 सीरीज में प्रमुख खिलाड़ियों को ब्रेक दिया गया था, ऐसे में ये भारतीय टीम युवा खिलाड़ियों से लबरेज थी। इस दौरान इन युवा खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम के लिए जीत की कहानी लिखी, साथ ही अब ये साफ हो चुका है कि टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम बदलाव की राह पर है और अब इस प्रारूप में ज्यादातर युवा खिलाड़ी ही टीम के साथ नजर आएंगे।

टीम इंडिया का टी20 सीरीज जीतना फैन्स को नहीं आया पसंद

*भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कल 4-1 से जीती टी20 सीरीज।
*ट्रॉफी के साथ टीम के सोशल मीडिया पर एक वीडियो किया गया है पोस्ट।
*वीडियो के कमेंट बॉक्स में फैन्स ने वर्ल्ड कप ना जीतने का गुस्सा टीम पर निकाला।
*फैन्स ने लिखा- ये टीम सिर्फ ऐसी सीरीज ही जीत सकती है, वर्ल्ड कप नहीं जीत सकती।

इस वीडियो पर किए हैं फैन्स ने कई सारे कमेंट्स

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

सीरीज जीत के बाद आया टीम इंडिया के कप्तान का बयान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

अब साउथ अफ्रीका रवाना होगी भारतीय टीम

दूसरी ओर अब भारतीय टीम जल्द ही साउथ अफ्रीका रवाना होगी, जहां टीम को एक लंबा दौरा करना है। इस दौरे की शुरूआत टी20 सीरीज से होगी, जहां दोनों टीमों के बीच 3 मैच खेले जाएंगे। उसके बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज होगी, वहीं आखिरी में टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज होगी। जिसके कुछ दिनों बाद अफगानिस्तान टीम भारत का दौरा करेगी और इस दौरान दोनों टीमों के बीच एक टी20 सीरीज खेली जाएगी।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?