"मैं wheelchair पर रहूंगा तब भी...", IPL से रिटायरमेंट को लेकर एमएस धोनी का बड़ा बयान

“मैं wheelchair पर रहूंगा तब भी…”, IPL से रिटायरमेंट को लेकर एमएस धोनी का बड़ा बयान

आईपीएल 2025 में एमएस धोनी अनकैप्ड प्लेयर के रूप में खेलेंगे।

MS Dhoni n(Photo Source: X)
MS Dhoni n(Photo Source: X)

आईपीएल 2025 में 23 मार्च के दिन का दूसरा मुकाबला चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाने वाला है। एमए. चिदंबरम स्टेडियम में येलो आर्मी का सैलाब दिखने वाला है, जिसका सबसे कारण एमएस धोनी होंगे। इस मुकाबले में सबकी नजरें धोनी पर ही टिकी रहने वाली है, जो शायद अपना आखिरी सीजन खेल रहे हैं। इस बीच, मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले धोनी ने अपने संन्यास को लेकर बड़ा बयान दिया है, जो सुर्खियां बटोर रहा है।

धोनी ने संन्यास को लेकर बोली यह बात

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले एमएस धोनी ने जियोहॉटस्टार पर बात करते हुए कहा कि, वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए जब तक चाहे खेल सकते हैं, क्योंकि यह उनकी फ्रेंचाइजी हैं।

“मैं जब तक चाहूं सीएसके के लिए खेल सकता हूं। यह मेरी फ्रेंचाइजी है। यहां तक ​​कि अगर मैं व्हीलचेयर पर भी हूं, तो वे मुझे घसीट कर ले जाएंगे।”

धोनी के लिए अभी भी कई साल बाकी है- ऋतुराज गायकवाड़

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने नेट्स में धोनी की ट्रेनिंग को लेकर बात करते हुए कहा,

“मुझे लगता है कि उनकी ट्रेनिंग बहुत हद तक इस बात तक सीमित है कि वह क्या हासिल करना चाहते हैं या आईपीएल में उनकी क्या भूमिका होगी। इसलिए, यह बहुत सरल है, जितना संभव हो उतने छक्के मारने और सही स्विंग पाने की कोशिश करते हैं। मुझे लगता है कि शुरू में वह यही करने की कोशिश कर रहे थं और फिर मुझे कभी नहीं लगा कि वह शेप से बाहर है। अगर आप अब देखें, तो सचिन तेंदुलकर भी (मास्टर्स लीग में) उतनी ही शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं, जितनी कि वह अभी 50 साल की उम्र में कर रहे हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि (धोनी के लिए) अभी भी कई साल बाकी हैं।”

close whatsapp