नई बाइक देख बच्चों की तरह खुश हो जाते हैं धोनी, फैन को दिया सबसे यादगार गिफ्ट
धोनी का एक नया वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर सुपर वायरल।
अद्यतन - नवम्बर 26, 2023 4:34 अपराह्न

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी का बाइक्स और कार के प्रति प्रेम एक अलग लेवल पर है, जब भी माही रांची में होते हैं तो वो अपनी शाही गाड़ियों की सवारी करते हुए नजर आ जाते हैं। तो दूसरी ओर फैन्स भी अपनी कार या बाइक पर माही का ऑटोग्राफ जरूर लेते हैं, ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला है और ये वीडियो खासा वायरल हो रहा है सोशल मीडिया की दुनिया में।
बाइक्स और कार के लिए अलग जगह है धोनी के पास
धोनी अपने पूरे परिवार के साथ में रांची में बने खुद के शानदान फार्म हाउस में रहते हैं, जिसके वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं। साथ ही माही ने अपनी शानदार कार और बाइक्स के लिए इसी फार्म हाउस में एक अलग से शॉरूम टाइप का बना रखा है, जिसे देखने टीम इंडिया के खिलाड़ी भी जाते हैं और वहां हजारों से लेकर करोड़ों की कार और बाइक्स देखने को आपको मिल जाएगी।
धोनी की खुशी देख रहे हो आप बाइक पर बैठते ही
*धोनी का एक नया वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर सुपर वायरल।
*जहां अपने एक फैन को उसकी बाइक पर दिया माही ने ऑटोग्राफ।
*उस बाइक पर बैठ धोनी बच्चों की तरह दिखे काफी ज्यादा खुश।
*साथ ही इस दौरान उस फैन का उत्साह भी अलग लेवल पर था।
इस फैन का दिन बना दिया धोनी ने तो
फिटनेस के मामले में काफी आगे हैं माही आज भी
फैन्स हो गए थे काफी ज्यादा नाराज
हाल ही में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 तारीख को वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल हुआ था, जिसमें टीम इंडिया को हार मिली थी। दूसरी ओर इस मैच से पहले खबरें थी की फाइनल मुकाबले के लिए कपिल देव और धोनी को भी बुलाया गया है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। जिसके बाद माही के फैन्स काफी ज्यादा नाराज थे और भारतीय टीम की हार के बाद सोशल मीडिया माही का नाम Trend करने लगा था।