Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

अक्टूबर 26 Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरी।

Team India (Pic Source-X)
Team India (Pic Source-X)

1) टी20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर धोनी ने किया बड़ा खुलासा, बताया आखिरी ओवर के दौरान वो क्या सोच रहे थे

Whistlepoduarmy ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी से पूछा गया कि, मुझे बहुत पहले से आपसे यह सवाल पूछना था कि क्या आप भी टी20 वर्ल्ड कप देख रहे थे और कहां देख रहे थे? क्या आपने भी हमारी तरह 15वें ओवर में टीवी बंद कर दिया था या पूरा मैच देखा था?’ इस पर धोनी ने जवाब दिया कि, ‘हम लोग घर में थे और मेरे साथ मेरे कुछ दोस्त भी थे जो फाइनल देख रहे थे। जब मैच धीरे-धीरे आगे बढ़ता रहा वैसे-वैसे मेरे दोस्त भी अंदर-बाहर करने लगे। सब ने कहा कि चलो खत्म हो गया मैच लेकिन क्रिकेट ऐसा खेल है जहां कहीं भी कुछ भी हो सकता है।

2) Emerging Asia Cup: अफगानिस्तान A की इंडिया A के खिलाफ सेमीफाइनल में जीत को मोहम्मद नबी ने भी किया सेलिब्रेट, आप भी देखें वीडियो

इमर्जिंग टीम एशिया कप 2024 के सेमीफाइनल में अफ़गानिस्तान A ने इंडिया A को 20 रनों से करारी शिकस्त दी। इस मैच में अफगानिस्तान A की ओर से सभी खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अफगानिस्तान A के खिलाड़ियों की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की है। इस जीत के साथ अफगानिस्तान A टीम ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। बता दें कि, इस मैच को अफगानिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद नबी भी देख रहे थे।

3) IND vs NZ, 2nd Test: सुंदर की आलसी फील्डिंग, जड्डू ने फिर अपनी चतुराई से कीवी बल्लेबाज को किया रन आउट, देखें वीडियो

पुणे टेस्ट की दूसरी पारी में विलियम ओ’रूर्के जिस अंदाज में रन-आउट हुए वह चर्चा का विषय बना हुआ है। जडेजा द्वारा डाले गए 70वें ओवर की चौथी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स ने एक रन पूरा कर लिया था। बहुत ही आलसी फील्डिंग थी, लेकिन उससे भी ज्यादा ग्लेन फिलिप्स और विलियम ओ’रूर्के की रनिंग बिटविन द विकेट थी। सुंदर ने कोई फुर्ती नहीं दिखाई और उन्होंने गेंद के उनके पास आने का इंतजार किया। जिसके चलते फिलिप्स ने दूसरा रन लेने का सोचा। सुंदर ने गेंद को पकड़ कर सीधा रवींद्र जडेजा की ओर थ्रो किया, जड्डू बॉलर्स एंड पर ही खड़े थे और उन्होंने गेंद को स्टंप पर बेपरवाही से फ्लिक कर ओ’रूर्के को रन आउट किया।

4) ‘एक सपना सच होने जैसा’ भारतीय टी20 टीम में पहली बार चुने जाने के बाद Vijaykumar Vyshak

बीसीसीआई ने 25 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी चार मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। बता दें कि इस सीरीज में पहली बार टीम इंडिया में कुछ नए खिलाड़ियों को चुना गया है। इनमें से ही एक कर्नाटक के लिए घरेलू और आईपीएल में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) की ओर से खेलने वाले विजयकुमार वैशाक (Vijaykumar Vyshak) है। भारतीय क्रिकेट टीम से पहली बार मेडन काॅल-मिलने के बाद विजयकुमार ने बड़ा बयान देते हुए अपने दिल की बात की है। 27 वर्षीय क्रिकेटर का कहना है कि यह उनके लिए किसी सपने के समान है।

5) आखिर राज से उठ ही गया पर्दा! धोनी ने बताया क्या है ‘थाला फाॅर ए रीजन’, देखें वीडियो

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर एमएस धोनी (MS Dhoni) की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में धोनी ‘थाला फाॅर ए रीजन’ फेमस मीम को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि क्रिकेट में जब कोई भी चीज अच्छी होती है, तो धोनी के फैंस उस बात को इस मीम ‘थाला फाॅर ए रीजन’ से जोड़कर देखते हैं। खैर, धोनी ने इसको लेकर अब बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

6) नीतीश कुमार रेड्डी सरप्राइज है: BGT 2024 में युवा ऑलराउंडर के चयन को लेकर अनिल कुंबले ने दिया बड़ा बयान

जिओसिनेमा पर बात करते हुए अनिल कुंबले ने BGT 2024 के स्क्वॉड को लेकर कहा कि, ‘नीतीश कुमार रेड्डी सरप्राइज है। उन्होंने ज्यादा फर्स्ट क्लास क्रिकेट नहीं खेला है और उनके आंकड़ों को लेकर भी कुछ भी लिखना सही नहीं होगा। वो टैलेंटेड खिलाड़ी है। नीतीश रेड्डी गेंदबाजी भी शानदार तरीके से करते हैं और बल्लेबाज भी वो दमदार हैं। व्हाइट बॉल क्रिकेट में उन्होंने दबाव में हमेशा ही जबरदस्त प्रदर्शन किया है। यही वजह है कि उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में पहली बार जगह मिली है।’

7) ‘मुझे उसके खिलाफ खेलने से कोई परेशानी नहीं है’ रोहित शर्मा का BGT में सामना करने से पहले पैट कमिंस

BGT सीरीज के शुरू होने से पहले स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक चर्चा में रोहित को लेकर, जब प्रजेंटर ने कमिंस से पूछा आपको क्या लगता है रोहित इस टीम के साथ क्या लाएंगे? इस यूनिट पर उनका क्या प्रभाव है? तो प्रेजेंटर के इस सवाल का जबाव देते हुए कमिंस ने कहा- देखिए, शायद यह कहना मेरे लिए सही नहीं होगा कि जाहिर तौर पर मुझे उसके (रोहित) खिलाफ खेलने से कोई परेशानी नहीं है, लेकिन मैंने उसके साथ कभी नहीं खेला है, इसलिए मैं उसे अच्छी तरह से नहीं जानता हूं।

8) IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने भारत में पहली बार टेस्ट सीरीज की अपने नाम, दूसरा मैच 113 रनों से जीता

न्यूजीलैंड ने भारत को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में 113 रनों से करारी शिकस्त दी है। न्यूजीलैंड ने लगातार दूसरा मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 255 रन बना कर भारत को जीत के लिए 359 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराश किया। यशस्वी जायसवाल को छोड़कर अन्य बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए। 359 रनों के जवाब में भारतीय टीम दूसरी पारी में सभी विकेट खोकर 245 रन ही बना सकी। यशस्वी जायसवाल (77) और रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए।

9) फिर से पटरी पर लौट रहा है Ishan Kishan का क्रिकेट करियर, इंस्टा पर उत्साहित दिखा बल्लेबाज

एक समय ऐसा लग रहा था कि, Ishan Kishan का क्रिकेट करियर खत्म हो जाएगा। जहां इस खिलाड़ी को बीच दौरे से टीम इंडिया का साथ छोड़कर जाना भारी पड़ गया था, जिसके बाद उनकी भारतीय टीम से छुट्टी हो गई और BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी वो बाहर हो गए थे। लेकिन अब ईशान का क्रिकेट करियर पटरी पर लौट रहा है, जिसे लेकर ये विकेटकीपर-बल्लेबाज काफी ज्यादा ही खुश है।

10) फिर हुई Yuzvendra Chahal के साथ नाइंसाफी, खत्म होने के कगार पर आ गया है इंटरनेशनल करियर

एक समय था जब Yuzvendra Chahal टीम इंडिया के प्रमुख स्पिन गेंदबाज हुआ करते थे, उनकी फिरकी के आगे अच्छे-अच्छे बल्लेबाज फेल हो जाते थे। लेकिन अब इस खिलाड़ी की कहानी पूरी तरह बदल गई है, जहां चहल अब इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए तरस गए हैं। साथ ही फैन्स को भी लगने लग है कि, चहल का इंटरनेशनल करियर खत्म होने की कगार पर आ गया है।

close whatsapp