तेज दर्द में भी खेलते रहे Dhruv Jurel, सालों तक याद रखा जाएगा बल्लेबाज की इस पारी को
क्वालीफायर 2 में SRH के खिलाफ ध्रुव जुरेल अर्धशतक बनाकर लौटे थे नाबाद।
अद्यतन - मई 25, 2024 6:04 अपराह्न

RR टीम का इस साल भी IPL खिताब जीतने का सपना टूट गया है, लेकिन SRH के खिलाफ हुए मैच में Dhruv Jurel ने जो पारी खेली उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। जहां एक ओर राजस्थान टीम के दिग्गज बल्लेबाज फेल हो रहे थे, तो दूसरी ओर जुरेल 22 गज पर लगातार अपनी टीम को जीताने की कोशिश कर रहे थे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस बल्लेबाज का नाम ट्रेंड कर रहा है।
Dhruv Jurel नाबाद लौटे थे पवेलिन
SRH टीम ने राजस्थान टीम को क्वालीफायर 2 में 176 रनों का टारगेट दिया था, इस दौरान सभी को लगा की RR टीम आसानी से ये मैच जीत जाएगी। लेकिन फिर जायसवाल, संजू, रियान पराग औ हेटमायर जैसे बल्लेबाज फेल रहे, जिसके बाद राजस्थान टीम मैच हार गई। लेकिन उसके बाद भी आखिरी तक Dhruv Jurel ने टीम को जीताने की काफी कोशिश की, जुरेल ने अपनी पारी में नाबाद 56 रन बनाए थे 35 गेंदों पर।
गले पर जा लगी थी गेंद, लेकिन फिर भी 22 गज पर डटे रहे Dhruv Jurel
*क्वालीफायर 2 में SRH के खिलाफ ध्रुव जुरेल अर्धशतक बनाकर लौटे थे नाबाद।
*बल्लेबाज करते समय नटराजन की एक गेंद सीधे जुरेल के गले पर जा लगी थी।
*Dhruv Jurel उसके बाद नजर आए काफी दर्द में, लेकिन फिर भी की बल्लेबाजी।
*दर्द में भी रन बना रहे थे जुरेल, लेकिन नहीं मिला किसी और बल्लेबाज का साथ।
Dhruv Jurel को कुछ इस तरह से लगी थी गेंद
बल्लेबाज के लिए RR टीम ने भी पोस्ट किया शेयर
टीम इंडिया से डेब्यू कर चुके हैं जुरेल
जी हां, युवा बल्लेबाज ध्रुव जुरेल टीम इंडिया से भी डेब्यू कर चुके हैं, जहां उनका ये डेब्यू इसी साल हुआ था। इस खिलाड़ी को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की कैप मिली थी, साथ ही जुरेल ने बल्लेबाजी के साथ-साथ बतौर विकेटकीपर भी सभी को प्रभावित किया था। ऐसे में टेस्ट क्रिकेट में अब पंत के बाद सेलेक्टर्स को जुरेल पर पूरा भरोसा है, वहीं ईशान किशन और केएस भरत को अब टेस्ट टीम में शायद ही जगह मिले।