कैच पकड़ने में असफल रहे Phil Salt, लेकिन उनकी कोशिश थी काफी कमाल
RR के खिलाफ मैच के बीच से RCB के Phil Salt का एक वीडियो हुआ वायरल।
अद्यतन - अप्रैल 13, 2025 5:52 अपराह्न

IPL 2025 के दौरान अभी तक कई कमाल के कैच देखने को मिली हैं, साथ ही कई खिलाड़ियों ने भी शानदार फील्डिंग की है। अब ऐसा ही एक नजारा जयपुर में देखने को मिला है, जहां राजस्थान बनाम RCB के मैच में एक खिलाड़ी ने कैच लेने का प्रयास किया था लेकिन वो विफल रहा और उस खिलाड़ी की कोशिश देख हर कोई हैरान हो गया।
RCB के खिलाफ कितने रन बनाए राजस्थान टीम ने?
जयपुर के मैदान में जारी इस मैच में राजस्थान टीम ने पहले बल्लेबाजी की थी, इस दौरान कप्तान संजू बल्लेबाजी में कुछ बड़ा स्कोर नहीं कर पाए। लेकिन यशस्वी ने 75 रनों की दमदार पारी खेली, जिसके बाद राजस्थान टीम ने 20 ओवर में 173 रन बनाए और इस दौरान रियान पराग ने 30 तो जुरेल ने 35 रन बनाए।
Phil Salt की कोशिश तो कमाल की थी बॉस
*राजस्थान के खिलाफ मैच के बीच से RCB के Phil Salt का एक वीडियो हुआ वायरल।
*इस दौरान फिल साल्ट ने बाउंड्री लाइन पर एक कैच पकड़ने का किया था प्रयास।
*ये खिलाड़ी कैच पकड़ने के लिए हवा में उछल गया था, लेकिन नहीं पकड़ पाया गेंद।
*लेकिन साल्ट के प्रयास की हर कोई कर रहा है तारीफ, मैदान में भी मच गया था शोर।
फिल साल्ट के इस वीडियो पर डालते हैं एक नजर
अपनी पारी के दौरान युवा बल्लेबाज ने खेला था कमाल का शॉट
LSG के खिलाफ मैच हारने का गुजरात टीम को हुआ नुकसान
दूसरी ओर हाल ही में LSG टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टीम को मात दी थी, जिसका नुकसान GT को अंक तालिका में हुआ। इस मैच से पहले गुजरात टीम अंक तालिका पहले स्थान पर थी, लेकिन मैच हारते ही ये टीम अंक तालिका के दूसरे स्थान पर आ गई। वहीं लगातार चार मैच जीतने वाली दिल्ली टीम पहले स्थान पर आ गई। वहीं पंजाब के खिलाफ मैच जीतने के बाद SRH टीम 10वें स्थान से सीधे 8वें स्थान पर आ गई और इस समय चेन्नई की टीम अंक तालिका के 10वें स्थान पर है।