जिओ सिनेमा ने फैंस के लिए 'Hero Cam' की शुरुआत की, जाने इस शानदार तकनीक के बारे में सब कुछ - क्रिकट्रैकर हिंदी

जिओ सिनेमा ने फैंस के लिए ‘Hero Cam’ की शुरुआत की, जाने इस शानदार तकनीक के बारे में सब कुछ

इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है।

Ravindra Jadeja (Pic Source-Twitter)
Ravindra Jadeja (Pic Source-Twitter)

इस समय भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है। अभी तक इस मैच में भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

इस मैच का लाइव स्ट्रीमिंग जिओ सिनेमा पर हो रहा है। बता दें, जिओ सिनेमा ने एक नए फीचर को शामिल किया है जिसका नाम है ‘Hero Cam’। इस खास तकनीक से तमाम फैंस अपने खिलाड़ियों के एक्शन को और भी पास से देख सकते हैं।

Hero Cam की शुरुआत हाल ही में भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले से हुई थी। इस खास फीचर की मदद से तमाम फैंस खिलाड़ियों के एक्शन को बेहतर तरीके से देख सकते हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में रोहित शर्मा को ‘Hero Cam’ में शामिल किया गया था और तमाम फैंस ने उनके एक्शन का शानदार तरीके से लुफ्त उठाया।

इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में रवींद्र जडेजा को ‘Hero Cam’ में शामिल किया गया है और कई लोगों ने उनकी फील्डिंग और गेंदबाजी का अभी तक बेहतरीन तरीके से लुफ्त उठाया है।

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है

बता दें, अभी तक भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने इस मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इंग्लैंड ने खेल के पहले दिन शुरुआत तो काफी अच्छी की थी लेकिन भारतीय स्पिनर्स ने अपनी टीम को मैच में वापसी दिलाई है। भारत को उन्हीं के घर में हराना इतना आसान नहीं होने वाला है और यह बात इंग्लैंड भी काफी अच्छी तरह से जानता है।

पहले दिन के टी ब्रेक तक इंग्लैंड ने 8 विकेट खोकर 215 रन बना लिए हैं। बेन स्टोक्स ने अभी तक 66 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 43* रन बना लिए हैं। भारतीय टीम की ओर से अभी तक रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट झटके जबकि रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट हासिल किए हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?