‘देखना होगा वह टेस्ट में कैसा प्रदर्शन करते हैं..’- ऋतुराज गायकवाड़ के चयन को लेकर दिलीप वेंगसरकर ने दिया बड़ा बयान
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 12 जुलाई से खेली जाएगी।
अद्यतन - Jun 26, 2023 5:46 pm

टीम इंडिया 12 जुलाई से वेस्टइंडीज का दौरा करने के लिए तैयार है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले दो मैचों की टेस्ट सीरीज, तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है। दोनों ही खिलाड़ी जल्द ही भारत के लिए डेब्यू करते हुए नजर आ सकते हैं।
लेकिन सरफराज खान का चयन ना होना इस वक्त काफी सारे सवाल खड़े कर रहा है, क्योंकि घरेलू क्रिकेट सत्र में सरफराज लगातार रन बनाते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसी खबरें भी चल रही है कि चयनकर्ताओं ने घरेलू क्रिकेट से ज्यादा प्राथमिकता आईपीएल को दी है। जिसके चलते ऋतुराज गायकवाड़ का चयन हुआ है। लेकिन पूर्व भारतीय चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर का कहना है कि, आईपीएल के प्रदर्शन को प्राथमिकता बिल्कुल भी नहीं दी गई है।
ऋतुराज गायकवाड़ के चयन को लेकर दिलीप वेंगसरकर ने कही यह बात
पूर्व चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर का कहना है कि एक अच्छा खिलाड़ी चाहे रेड बॉल हो या व्हाइट बॉल वह तालमेल बिठा लेता है। दिलीप वेंगसरकर ने ऋतुराज गायकवाड़ को लेकर इंडियन एक्सप्रेस पर बात करते हुए कहा, ‘उनके पास बहुत क्षमता है लेकिन आपको तभी पता चलेगा जब वह खेलेंगे।’
‘रेड बॉल और व्हाइट बॉल कोई मायने नहीं रखती, एक अच्छा खिलाड़ी सभी फॉर्मेट में तालमेल बिठा लेता है। हमें यह देखने के लिए इंतजार करना होगा कि वह टेस्ट क्रिकेट में कैसा प्रदर्शन करते हैं। और मुझे वैसी बातें समझ नहीं आती है, हर खिलाड़ी दावेदार है।’
यह भी पढ़े- जून 26- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज फुल शेड्यूल-
पहला मैच– 12 जुलाई से 17 जुलाई, शाम 7ः30 बजे, विंसडर पार्क डोमिनिका
दूसरा मैच- 20 जुलाई से 25 जुलाई, शाम 7ः30 बजे, क्विंस पार्क ओवल
वेस्टइंडीड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यश्सवी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी