बाबर की जगह फखर ज़मान या मोहम्मद रिजवान को पाकिस्तान टीम का कप्तान नियुक्त करना चाहिए: यूनुस खान - क्रिकट्रैकर हिंदी

बाबर की जगह फखर ज़मान या मोहम्मद रिजवान को पाकिस्तान टीम का कप्तान नियुक्त करना चाहिए: यूनुस खान

पिछले कुछ समय से पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में निराशाजनक रहा है।

Fakhar Zaman Mohammad Rizwan (Photo Source: Twitter)
Fakhar Zaman Mohammad Rizwan (Photo Source: Twitter)

पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज यूनुस खान का मानना है कि फखर ज़मान या मोहम्मद रिजवान को बाबर आजम की जगह पाक टीम का वनडे और टी20 कप्तान नियुक्त किया जाना चाहिए। बता दें कि, हाल ही में बाबर आजम ने व्हाइटबॉल कप्तानी से इस्तीफा दे दिया और उन्होंने कहा कि वो अपनी बल्लेबाजी पर ज्यादा से ज्यादा फोकस करना चाहते हैं।

इस बीच आज यानी 3 अक्टूबर को एडिलेड ओवल में यूनुस खान को एक खास कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। यूनुस खान को मार्क कॉसग्रोव ने आधिकारिक दक्षिण ऑस्ट्रेलिया रेडबैक्स कैप दी है जो एक पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी है और फिलहाल दक्षिण ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट संघ के लिए हाई-परफार्मेंस कोच के रूप में कार्य कर रहे हैं।

पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने एडिलेड ओवल में रिपोर्टर को कहा कि, ‘बाबर आजम का यह फैसला सही है कि उन्होंने कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया है। हमारे देश में बड़े खिलाड़ियों को कप्तान बना दिया जाता है जो मुझे लगता है कि काफी बड़ी गलती है। मेरे हिसाब से या तो मोहम्मद रिजवान या फखर ज़मान को टीम का कप्तान नियुक्त किया जाना चाहिए। यह दोनों ही काफी अच्छे खिलाड़ी हैं और यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अच्छी तरह से संभाल सकते हैं।’

Jason Gillespie काफी कड़ी मेहनत कर रहे हैं

पाकिस्तान को नवंबर महीने में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है, जहां इन दोनों टीमों के बीच तीन मैच की वनडे और तीन मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी। उन्होंने पाकिस्तान टीम को आगामी दौरे से पहले ढेर सारी शुभकामनाएं दी है।

यूनुस खान ने कहा कि, ‘मैं उम्मीद करता हूं कि ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान की पुरुष क्रिकेट टीम बेहतरीन प्रदर्शन करें। हमारे पास कई युवा खिलाड़ी है जिनका प्रदर्शन पिछले कुछ समय में शानदार रहा है। हालांकि चयनकर्ताओं को टीम का चयन अच्छी तरह से करना बेहद जरूरी है।’

बता दें कि, पिछले कुछ समय से पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में निराशाजनक रहा है। टीम ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी। इस दो मैचों की टेस्ट सीरीज को बांग्लादेश ने 2-0 से अपने नाम किया था। अब टीम को इंग्लैंड के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करना होगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?