Sam Konstas के साथ सेल्फी लेना फैन को पड़ा भारी, दूसरे कार से हो गई टक्कर… देखें वीडियो
एक फैन सैम कोंस्टास के साथ सेल्फी लेने के लिए उनके पास पहुंचा, लेकिन उलटा उस शख्स को नुकसान हो गया।
अद्यतन - जनवरी 16, 2025 11:49 पूर्वाह्न

ऑस्ट्रेलियाई युवा खिलाड़ी सैम कोंस्टास ने भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शानदार अंदाज में इंटरनेशनल डेब्यू किया। चाहे व्यक्तिगत प्रदर्शन हो, स्टेडियम में फैंस के साथ इंटरैक्शन या फिर विराट कोहली-जसप्रीत बुमराह के साथ लड़ाई। कोंस्टास इस वक्त काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं।
युवा खिलाड़ी की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा बढ़ गई है। हाल ही में एक फैन सैम कोंस्टास के साथ सेल्फी लेने के लिए उनके पास पहुंचा, लेकिन उलटा उस शख्स को नुकसान हो गया। आइए आपको बताते हैं-
सैम कोंस्टास के फैन को हुआ भारी नुकसान
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सैम कोंस्टास लगेज के साथ सड़क पर चल रहे हैं। कुछ सेकंड बाद, एक फैन अपनी कार चलाते हुए दिखाई देता है, वह कोंस्टास के साथ फोटो क्लिक कराने के लिए जल्दबाजी में कार को पार्क कर देता है। उसने हैंडब्रेक नहीं लगाया रहता है और उसके बाहर आने के बाद भी उसकी कार चलती रहती है।
कोंस्टास का पीछा करते हुए, फैन देखता है कि उसकी कार ठीक से पार्क हुई या नहीं, वह फिर देखता है कि उसकी कार चल रही है और दौड़ कर जाता है, लेकिन तब तक उसके सामने खड़ी दूसरी कार से टकरा जाती है।
यहां देखें वीडियो-
A costly attempt at a photo with Sam Konstas. 🫣 #AUSvIND
(🎥: thunderbbl/IG) pic.twitter.com/mePkJlQ0D3
— Herald Sun Sport (@heraldsunsport) January 15, 2025
सैम कोंस्टास ने भारत के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में डेब्यू किया था। डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 65 गेंदों में 60 रन की पारी खेली थी। उन्होंने दो मैचों की चार पारियों में 28.25 के औसत और 81.88 के स्ट्राइक रेट से 113 रन बनाए। कोंस्टास श्रीलंका दौरे के टेस्ट सीरीज का भी हिस्सा है, जो 29 जनवरी से शुरू हो रही है। इस सीरीज में पैट कमिंस की जगह स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की कमान संभालते हुए नजर आएंगे।
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड- स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रैविस हेड (उप कप्तान), सॉन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मैट कुह्नमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, मिचेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर