IPL 2024: क्या दिन आ गए हैं हार्दिक पांड्या के, अब छोटे-छोटे बच्चे भी दे रहे हैं सलाह - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: क्या दिन आ गए हैं हार्दिक पांड्या के, अब छोटे-छोटे बच्चे भी दे रहे हैं सलाह

दो अंकों के साथ आईपीएल 2024 की अंक तालिका में मुंबई इंडियंस आठवें पायदान पर है।

Hardik Pandya (Pic Source-X)
Hardik Pandya (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को अपना नया कप्तान नियुक्त किया था। हालांकि अनुभवी ऑलराउंडर का प्रदर्शन अभी तक इस सीजन में काफी निराशाजनक रहा है। हार्दिक पांड्या अभी तक ना तो बल्ले के साथ और ना ही गेंदबाजी के साथ इस सीजन में अपनी छाप छोड़ पाए हैं।

यही वजह है कि मुंबई इंडियंस के एक युवा फैन ने हार्दिक पांड्या को उनका प्रदर्शन बेहतर करने के लिए एक महत्वपूर्ण सलाह दी है। बता दें, मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन भी इस सीजन में काफी निराशाजनक रहा है। उन्होंने अभी तक आईपीएल 2024 में 4 मैच खेले हैं जिसमें से एक में टीम को जीत मिली है जबकि तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। दो अंकों के साथ आईपीएल 2024 की अंक तालिका में मुंबई इंडियंस आठवें पायदान पर है। उन्होंने यह एकमात्र जीत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दर्ज की थी।

हार्दिक पांड्या की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक चार पारी में 27 के औसत से 108 रन बनाए हैं जबकि गेंदबाजी में सात ओवर में 76 रन दिए हैं और सिर्फ एक विकेट हासिल किया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिसमें एक युवा फैन ने कहा है कि हार्दिक पांड्या को अपना स्ट्राइक रेट बढ़ना चाहिए और विकेट भी लेने उनके लिए बेहद जरूरी है।

यह रही वीडियो:

https://twitter.com/SelflessCricket/status/1777260472032735406?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1777260472032735406%7Ctwgr%5E01a8909d8ae2d9aded7f0b3649dd8c944ba30183%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fcricket-news%2Fstrike-rate-badha-aur-wickets-chatka-young-fans-advice-for-hardik-pandya-amid-tough-times%2F

वीडियो में युवा फैन कह रहा है कि, ‘जिस कप्तान (रोहित) ने आपको पांच आईपीएल ट्रॉफी जिताया उसके लिए इतनी भी वफादारी नहीं रखते हो।’ हार्दिक पांड्या के लिए युवा फैन ने कहा कि, ‘स्ट्राइक रेट बढ़ा, कप्तानी देख और विकेट भी झटका थोड़े, बहुत रन देता है वो।’

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने 29 रनों से जीत दर्ज की थी। अब मुंबई टीम को अपना अगला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 11 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है। हार्दिक पांड्या इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने को देखेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?