अपनी प्यारी CSK टीम को देखने के लिए, फैन्स स्टेडियम के अलावा एयरपोर्ट पर भी पहुंच जाते हैं
आज चेन्नई में अपना आखिरी लीग मैच खेलेगी CSK टीम राजस्थान के खिलाफ।
अद्यतन - May 12, 2024 11:17 am

IPL में CSK टीम का क्रेज अलग ही लेवल पर होता है, जिस भी शहर में इस टीम का मैच होता है उस शहर के लोग चेन्नई के सपोर्ट करते हैं। वहीं चेन्नई में तो फैन्स इस टीम को खुलकर प्यार देते हैं, जिसका नजारा एयरपोर्ट पर देखने को मिला है और उससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया गया है।
आज होगा CSK टीम का मैच
जी हां, आज IPL 2024 में दो मैच खेले जाएंंगे, जहां पहले मैच में CSK टीम का सामना राजस्थान से होगा और दूसरे मैच में RCB के सामने दिल्ली टीम की चुनौती होगी। चेन्नई टीम गुजरात के खिलाफ मुकाबला हार गई थी, ऐसे में अगर गायकवाड़ की टीम RR के खिलाफ भी मैच हार जाती है तो फिर उनके लिए प्लेऑफ की गणित और भी मुश्किल हो जाएगी। दूसरी ओर राजस्थान टीम के खाते में 16 अंक है, ऐसे में अगर राजस्थान टीम ये मैच जीत जाती है तो फिर संजू की सेना प्लेऑफ में अपनी जगह बना लेगी। इससे पहले कल KKR टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहले टीम बन गई है और इस समय अय्यर की टीम के खाते में पूरे 18 अंक हैं।
CSK टीम के लिए कुछ भी कर सकते हैं फैन्स
*आज चेन्नई में अपना आखिरी लीग मैच खेलेगी CSK टीम राजस्थान के खिलाफ।
*मैच से पहले चेन्नई टीम के सोशल मीडिया पर एक वीडियो किया गया है पोस्ट।
*वीडियो में चेन्नई टीम को एयरपोर्ट पर देखने के लिए लगी फैन्स की भारी भीड़।
*फैन्स खास धोनी के लिए हाथ में पोस्टर लेकर पहुंचे, माही निकले भारी सुरक्षा में।
फैन्स CSK टीम को देखने एयरपोर्ट पर भी आ गए
दुबे के लिए फैन ने तैयार की खास आर्ट
आज के मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन
चेन्नई सुपर किंग्स
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, सिमरजीत सिंह।
राजस्थान राॅयल्स
यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान व विकेटकीपर), रियान पराग, डोनावन फरेरा, राॅवमैन पाॅवेल, शुभम दुबे, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।