INDvsPAK: लो स्कोरिंग मैच अपने नाम करने के बाद, टीम इंडिया और फैन्स का जोश पूरी तरह HIGH था - क्रिकट्रैकर हिंदी

INDvsPAK: लो स्कोरिंग मैच अपने नाम करने के बाद, टीम इंडिया और फैन्स का जोश पूरी तरह HIGH था

पाकिस्तान को मात देने के बाद फैन्स और टीम इंडिया में दिखा गजब का जोश।

IND vs PAK (Photo Source: Instagram)
IND vs PAK (Photo Source: Instagram)

एक बार फिर से टी20 वर्ल्ड कप में INDvsPAK का मैच हद से ज्यादा रोमांचक रहा, जहां इस लो स्कोरिंग मुकाबले को आखिर में टीम इंडिया ने अपने नाम किया। सभी को लग रहा था कि रोहित की सेना ये मैच हार जाएगी, लेकिन फिर गेंदबाजों ने दमदार कमबैक कराया और भारतीय टीम ने जीत की कहानी लिख दी। वहीं इस जीत के बाद टीम का हर एक खिलाड़ी और हर फैन का जोश देखने लायक था।

क्या था इस मैच का स्कोर कार्ड?

टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की थी, इस दौरान स्टार बल्लेबाज सुपर फ्लॉप रहे और पूरी टीम 119 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसके बाद पाकिस्तान ने दमदार शुरूआत की, लेकिन भारतीय टीम के गेंदबाजों ने पाक टीम के बल्लेबाजों को 120 रनों के टारगेट तक नहीं पहुंचने दिया। जिसके बाद पाक टीम 20 ओवर में 113 रन ही बना पाई और भारतीय टीम ने 6 रन से ये मैच जीत गई।

टीम इंडिया का ये जश्न सालों तक याद रखा जाएगा

*पाकिस्तान को मात देने के बाद फैन्स और टीम इंडिया में दिखा गजब का जोश।
*डग आउट में खुशी से उछल पड़े खिलाड़ी, कोच द्रविड़ नजर आए अलग अवतार में।
*फैन्स भी हुए आउट ऑफ कंट्रोल, द्रविड़ ने विराट कोहली को कसकर गले लगाया।
*वहीं मैच खत्म होने के बाद काफी ज्यादा रोने लगे थे गेंदबाज नसीम शाह।

एक नजर डालते हैं टीम इंडिया के इस वीडियो पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

खिलाड़ियों का जोश देखने लायक था

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC Hindi (@icchindiofficial)

बुमराह और हार्दिक ने कर दिया बल्लेबाजों को फेल

वहीं टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी में बुमराह और हार्दिक का सुपर शो देखने को मिला, जहां इन दोनों की रफ्तार के आगे पाक बल्लेबाज कुछ नहीं कर पाए। बुमराह ने इस मैच में 3 विकेट अपने नाम किए और साथ ही 19वां ओवर भी कमाल का डाला, तो हार्दिक ने 2 अहम बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। वहीं अब भारतीय टीम का ग्रुप स्टेज में तीसरा मैच 12 जून के दिन होगा और इस दिन हिटमैन की सेना का सामना USA टीम से होगा।

close whatsapp