हार्दिक पांड्या के हर पोस्ट पर फैन्स दे रहे हैं गालियां, तिलक वर्मा पर आ रही है सभी को दया - क्रिकट्रैकर हिंदी

हार्दिक पांड्या के हर पोस्ट पर फैन्स दे रहे हैं गालियां, तिलक वर्मा पर आ रही है सभी को दया

हार्दिक पांड्या ने कल टीम इंडिया के लिए लगाया था विनिंग शॉट।

 (Image Credit- Twitter)
(Image Credit- Twitter)

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में पहली जीत हासिल कर ही ली, जहां तीसरे टी-20 मैच को टीम इंडिया ने अपने नाम किया। लेकिन उसके बाद भी भारतीय टीम के फैन्स काफी ज्यादा गुस्सा हैं, जहां फैन्स का ये गुस्सा हार्दिक पांड्या के खिलाफ है दूसरी ओर फैन्स को तिलक वर्मा पर दया आ रही है।

हार्दिक पांड्या के लिए कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन चिंता का विषय

जी हां, वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए तीसरे मैच में एक बार फिर से बल्लेबाजी में शुभमन गिल बुरी तरह फेल साबित हुए, वहीं अपना डेब्यू टी-20 मैच खेल रहे यशस्वी जायसवाल ने भी टीम को काफी ज्यादा निराश किया। लेकिन इस बीच सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा का बल्ला जमकर चला और टीम इंडिया ने जीत की कहानी लिख दी।

हार्दिक पांड्या पर फूटा फैन्स का गुस्सा, तिलक के लिए हुए उदास

*हार्दिक पांड्या ने कल टीम इंडिया के लिए लगाया था विनिंग शॉट।
*49 के स्कोर पर खेल रहे थे तिलक, नहीं दी हार्दिक ने उनको स्ट्राइक।
*इस हरकत के कारण हार्दिक पांड्या से काफी गुस्सा हैं सभी फैन्स।
*हार्दिक के सोशल मीडिया पर दे रहे हैं फैन्स उनको जमकर गालियां।

मैच के बाद SKY और तिलक का इंटरव्यू

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

सूर्यकुमार यादव ने दी थी यशस्वी को डेब्यू कैप

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

काफी मजेदार होने वाले हैं बाकी के 2 मैच

वेस्टइंडीज टीम ने टी-20 सीरीज का शानदार आगाज किया था, जहां मेजबान टीम ने शुरूआत के 2 मैच अपने नाम किए थे। वहीं तीसरा मैच टीम इंडिया के लिए करो या मरो का था और अगर हार्दिक की टीम ये मैच हार जाती तो 5 मैचों की सीरीज हार जाती। लेकिन टीम इंडिया ने तीसरे मैच में जीत अपने नाम की, वहीं अभी भी वेस्टइंडीज 2-1 से आगे है सीरीज में और 2 मैच अभी भी बाकी हैं। ऐसे में बचे हुए ये 2 मैच काफी ज्यादा ही रोमांचक होने वाले हैं और दोनों ही टीमों की तरफ से कड़ी टक्कर देखने को मिलेगा इन मुकाबलों में।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp