Troll होने का नया रिकॉर्ड बना गए Arshdeep Singh, उनकी इंस्टा पोस्ट पर आ रहे हैं गंदे-गंदे कमेंट्स - क्रिकट्रैकर हिंदी

Troll होने का नया रिकॉर्ड बना गए Arshdeep Singh, उनकी इंस्टा पोस्ट पर आ रहे हैं गंदे-गंदे कमेंट्स

Arshdeep Singh ने अपने आखिरी इंस्टा पोस्ट का कमेंट बॉक्स किया बंद।

Arshdeep Singh (Photo Source: X/Twitter)
Arshdeep Singh (Photo Source: X/Twitter)

जैसे ही टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच मैच टाई हुआ, वैसे ही तेज गेंदबाज Arshdeep Singh फैन्स के निशाने पर आ गए। ऐसे में अब टीम इंडिया के फैन्स ने अपनी हदों को पार कर दिया है, जहां इस खिलाड़ी को ये फैन्स सोशल मीडिया पर भर-भर के गालियां दे रहे हैं। साथ ही इन फैन्स ने अर्शदीप के इंस्टा पोस्ट को अपना निशाना बनाया है और वहां उनके बारे में काफी गलत-गलत लिखा जा रहा है।

ऐसा क्या कर दिया Arshdeep Singh ने?

टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ 18 गेंदों पर 5 रनों की जरूरत थी पहला वनडे मैच जीतने के लिए और टीम इंडिया के 8 विकेट गिर चुके थे, इस दौरान शिवम दुबे ने चौका मारकर स्कोर बराबर कर दिया था। वहीं अगली गेंद पर दुबे आउट हो गए, उसके बाद भी टीम को 1 रन बनाना था लेकिन अर्शदीप ने जल्दबाजी करते हुए लंबा शॉट मारने के चक्कर में अपना विकेट दे बैठे और टीम इंडिया के ऑलआउट होते ही मैच टाई हो गया। बस उसकी के बाद से फैन्स का गुस्सा फूट पड़ा और इस खिलाड़ी को गालियां मिलना शुरू हो गई।

Arshdeep Singh अपना इंस्टा अकाउंट नहीं खोल रहे हैं शायद

*Arshdeep Singh ने अपने आखिरी इंस्टा पोस्ट का कमेंट बॉक्स किया बंद।
*वहीं बाकी के पोस्ट पर कमेंट कर फैन्स उनको Troll करने में लगे हुए हैं।
*फैन्स ने दिए उन्हें खूब फनी नाम, कुछ ने लिखा क्या कमाल शॉट खेला भाई।
*एक फैन ने कमेंट कर लिखा- पाजी यार आपसे एक रन नहीं बनता।

कुछ इस तरह आउट हुए थे Arshdeep Singh सिंह

तेज गेंदबाज को इस पोस्ट पर पड़ रही हैं गालियां

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arshdeep Singh (@_arshdeep.singh__)

एक महीने पहले हीरो था ये खिलाड़ी

जी हां, टीम इंडिया ने करीब 1 महीने पहले टी20 वर्ल्ड कप 2024 अपने नाम किया था, इस दौरान अर्शदीप सिंह ने पूरे टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन किया था। टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अर्शदीप ने बुमराह को भी पछाड़ दिया था, जहां इस खिलाड़ी ने 17 विकेट अपने नाम किए थे। जिसके बाद हर कोई अर्शदीप सिंह की तारीफ करने में लगा था और उनको दुनिया का बेस्ट गेंदबाज बता रहा था।

close whatsapp