Viral: Independence Day पर रोहित शर्मा को मिला ट्रिब्यूट, यूनिवर्सिटी के छात्रों ने बनाया स्पेशल डांस वीडियो
रोहित शर्मा के खिताब जीतने पर पारुल यूनिवर्सिटी के छात्रों ने 15 अगस्त के अवसर पर खास ट्रिब्यूट दिया है।
अद्यतन - अगस्त 16, 2024 3:29 अपराह्न

टीम इंडिया ने इस साल खेली गई टी20 वर्ल्डकप 2024 का खिताब जीतकर न सिर्फ अपने कैबिनेट में सालों बाद एक आईसीसी ट्रॉफी जोड़ी, बल्कि लगभग 150 करोड़ भारतीय फैन्स के दिलों को भी जीत लिया। वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को जिस तरह का प्यार मिला, वो अतुलनीय था।
हालांकि, कुछ खिलाड़ियों को न सिर्फ भारतीय फैन्स का प्यार मिला, बल्कि उनके फैनबेस में भी काफी इजाफा हुआ। सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या ने फाइनल में जिस तरह का प्रदर्शन किया, उसके लिए उन्हें फैन्स से खूब सारा प्यार मिला।
रोहित शर्मा ने ट्रॉफी जीतकर भारतीयों का जीत लिया है दिल
हालांकि, एक खिलाड़ी जिसका क्रेज देश और दुनिया में इस कदर बढ़ा है, वो हैं टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा। साल 2007 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) व्हाइट बॉल क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में से एक के रूप में जाने जाते हैं।
रोहित शर्मा की इस वक्त उम्र 37 साल है, लेकिन वह पिछले दो दशकों से भारतीय क्रिकेट में अहम योगदान दे रहे हैं। ओपनर बनने के बाद से वह टेस्ट में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में रोहित शर्मा की अगुआई में भारत ने वेस्टइंडीज और अमेरिका में आयोजित 2024 का टी20 वर्ल्ड कप जीता है।
रोहित शर्मा को स्वतंत्रता दिवस पर मिला खास ट्रिब्यूट
इस बीच रोहित शर्मा के खिताब जीतने पर पारुल यूनिवर्सिटी के छात्रों ने 15 अगस्त के अवसर पर खास ट्रिब्यूट दिया है। दरअसल, पारुल यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों ने एक खास ऐक्ट रीक्रीएट किया, जिसमें पूरी टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठा रही थी।
इस वीडियो में फैंस ने रोहित शर्मा का वह WALK भी कॉपी किया, जो भारतीय कप्तान ने ट्रॉफी लेने के दौरान किया था। इसके अलावा वीडियो में खिलाड़ियों के जश्न मनाने का दृश्य भी रीक्रीएट किया गया है। इस वक्त यह वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
देखें वीडियो- Fans at Parul University recreating Rohit Sharma’s iconic celebration
Fans at Parul University recreating Rohit Sharma's iconic celebration. pic.twitter.com/BlZ04jAOyN
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 15, 2024