विराट कोहली के बल्लेबाजी को लेकर दैनिक जागरण ने लिख दिया कुछ ऐसा जिसको देख फैंस ने की शर्मनाक हरकत - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली के बल्लेबाजी को लेकर दैनिक जागरण ने लिख दिया कुछ ऐसा जिसको देख फैंस ने की शर्मनाक हरकत

विराट कोहली के फैंस ने दैनिक जागरण मीडिया को Boycott किया और उन्होंने न्यूज़पेपर की कॉपी को जला दिया।

Dainik Jagran Newspaper (Pic Source-Twitter)
Dainik Jagran Newspaper (Pic Source-Twitter)

दैनिक जागरण न्यूजपेपर ने विराट कोहली की तुलना रोहित शर्मा से की थी जो कई फैंस को अच्छा नहीं लगा और उन्होंने एक शर्मनाक हरकत की। विराट कोहली के फैंस ने दैनिक जागरण मीडिया को Boycott किया और उन्होंने न्यूज़पेपर की कॉपी को जला दिया।

दरअसल न्यूज़पेपर में यह लिखा था कि विराट कोहली अपने शतक को ज्यादा महत्व दे रहे हैं वहीं दूसरी ओर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपनी बल्लेबाजी के बारे में ज्यादा नहीं सोचते हैं और टीम के लिए खेलते हैं। खेल पत्रकार अभिषेक त्रिपाठी जो दैनिक जागरण में ही है उन्होंने इन दोनों खिलाड़ियों को लेकर अपना पक्ष रखा था। इस आर्टिकल का टाइटल था, ‘शतक पर रवैया अलग-अलग’

अभिषेक त्रिपाठी के मुताबिक विराट कोहली अपने शतक बनाने को ज्यादा देख रहे हैं। बता दें, विराट कोहली ने अभी तक वनडे में कुल 48 शतक जड़ दिए हैं और अगर वो वनडे में दो शतक और मार देते हैं तो वो इतिहास रच देंगे। वहीं खेल पत्रकार ने रोहित शर्मा को लेकर कहा कि वो टीम के लिए खेलते हैं और रन को लेकर ज्यादा नहीं सोचते हैं।

भारतीय फैंस ने दैनिक जागरण न्यूज़पेपर की कॉपी को जलाया

https://twitter.com/ReignOfVirat/status/1718917363767415246

सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में विराट कोहली की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है और कई लोगों ने इस न्यूज़पेपर के आर्टिकल को पढ़ा और उनको विराट कोहली की बुराई बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगी। हालांकि फैंस के इस रवैया का अभिषेक त्रिपाठी पर कोई भी असर नहीं पड़ा और उन्होंने मजाकिया ट्वीट लिखा कि, ‘ठंड आ रही है पंखे बंद होने वाले हैं।’

भारत ने अभी तक वनडे वर्ल्ड कप 2023 में 6 मैच खेले और सभी में उन्होंने जीत दर्ज की है। टीम काफी अच्छे फॉर्म में है और आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 की अंक तालिका में वो पहले स्थान पर है। टीम इसी फॉर्म को आगे भी जारी रखनी चाहेगी।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?