अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर विराट कोहली को देख बेकाबू हुए फैंस, देखें वायरल वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर विराट कोहली को देख बेकाबू हुए फैंस, देखें वायरल वीडियो

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में विराट कोहली ने 12 रन बनाए थे।

Virat Kohli (Photo Source: Twitter)
Virat Kohli (Photo Source: Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कल से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चारों खाने चित करते हुए एक इनिंग और 132 रनों से जीत दर्ज की थी। उस मैच में गेंदबाजों द्वारा तो शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था लेकिन फुल टाइम बल्लेबाजों में रोहित शर्मा के अलावा कोई भी शानदार खेल नहीं दिखा पाया था।

विराट कोहली से सभी ने बेहतर उम्मीद की थी लेकिन वह 12 रनों आउट हो गए थे। चूंकि दिल्ली विराट का होम ग्राउंड है ऐसे में फैंस यही उम्मीद करेंगे कि, विराट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट मैच में बड़ी पारी खेलें। इस बीच विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं जिसमें वो चारों तरफ फैंस से घिरे हुए नजर आ रहे हैं।

विराट कोहली को लेकर फैंस की दीवानगी

विराट कोहली को लेकर फैंस की दीवानगी हमेशा से ही चर्म पर रहती है। फैंस कोहली को जहां भी देखते वहां उनकी एक झलक पाने और उनके साथ तस्वीरें खींचवाने के लिए पहुंच जाते हैं। विराट कोहली इस वक्त अपने शहर दिल्ली में हैं, और वो वहां की सड़कों पर घूमते हुए नजर आ रहे हैं। अभ्यास के बाद कोहली स्टेडियम से बाहर निकलते हैं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह बुधवार को अपने गुरुग्राम वाले घर से अकेले ड्राइव करते हुए स्टेडियम पहुंचे थे। उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसकों की भीड़ स्टेडियम के बाहर जमा हो गई। कोहली के कार की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। उनके कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर हैं। कोहली जिस कार से स्टेडियम पहुंचे थे वह पोर्श ब्रांड की पैनामेरा टर्बो (Porsche Panamera Turbo) थी।

यहां देखें वीडियो-

https://twitter.com/kohlifanAmeee/status/1626059309443612672?s=20&t=Zfl_vyuJiHmKSqva-yG_hg

कोहली ने अरुण जेटली स्टेडियम में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने तीन टेस्ट मैचों में करीब 78 की औसत से कुल 467 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक दोहरा शतक लगाया है। ऐसे में फैंस यही उम्मीद करेंगे कि विराट आने वाले मुकाबले में यहां एक और बड़ी पारी खेलें।

close whatsapp