फैन्स ने दी Hardik Pandya को भर-भर के गालियां, विराट से वफादारी सीखने की दे डाली सलाह - क्रिकट्रैकर हिंदी

फैन्स ने दी Hardik Pandya को भर-भर के गालियां, विराट से वफादारी सीखने की दे डाली सलाह

फैन्स को पसंद नहीं आया हार्दिक पांड्या का Mumbai Indians में शामिल होना।

Virat And Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)
Virat And Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)

इस समय सोशल मीडिया पर Hardik Pandya का नाम छाया हुआ है, जिसका कारण है इस खिलाड़ी का गुजरात टीम छोड़कर फिर से Mumbai Indians में जाना। हार्दिक की ये ही हरकत अब फैन्स को पसंद नहीं आई है, जिसके बाद उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर फैन्स अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।

Hardik Pandya का क्या रिएक्शन हैं?

दूसरी ओर जैसे ही Hardik Pandya फिर से MI टीम में शामिल हुए, उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैन्स के साथ अपना रिएक्शन शेयर किया। जहां इस ऑलराउंडर ने एक रील वीडियो पोस्ट की, जिसमें उन्होंने MI टीम के साथ अपना सफर दिखाया। वहीं रील वीडियो के कैप्शन में पांड्या ने लिखा- वापसी कर के खुश हूं मैं।

फैन्स ने Hardik Pandya से बोला- विराट से कुछ सीख भाई

*फैन्स को पसंद नहीं आया हार्दिक पांड्या का Mumbai Indians में शामिल होना।
*जिसके बाद हार्दिक पांड्या के पोस्ट पर फैन्स ने निकाला गुस्सा, किए कई सारे कमेंट्स।
*कुछ ने लिखा विराट से सीखो वफादारी, कुछ ने लिखा हार्दिक ने गुजरात को धोखा दिया।
*साथ ही एक फैन ने Hardik Pandya को Selfish खिलाड़ी तक बता दिया।

Hardik Pandya के इस पोस्ट पर निकाला फैन्स ने गुस्सा

MI ने भी इस खिलाड़ी के लिए रील शेयर की है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

विराट ने आज तक नहीं बदली अपनी टीम

फैन्स बार-बार हार्दिक को विराट से सीखने के लिए इसलिए बोल रहे हैं, क्योंकि बल्लेबाज विराट कोहली ने 2008 से लेकर आज तक अपनी IPL टीम नहीं बदली है। साथ ही विराट खुद भी बोल चुके हैं कि, उनको बाकी टीम ने कई सारे ऑफर दिए थे लेकिन वो जब तक IPL खेलेंग RCB टीम से ही खेलेंगे। दूसरी ओर कई साल तक कोहली ने RCB टीम की कप्तानी भी की थी, लेकिन फिर भी ये टीम आज तक एक भी खिताब नहीं जीती है। IPL 2024 की नीलामी से पहले RCB ने अपने कई प्रमुख खिलाड़ियों को रिलीज किया है और कैमरून ग्रीन को मुंबई टीम से भारी रकम में लिया है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?