आर अश्विन को मौका नहीं देने पर विराट कोहली पर भड़के फैन्स - क्रिकट्रैकर हिंदी

आर अश्विन को मौका नहीं देने पर विराट कोहली पर भड़के फैन्स

आर अश्विन को लेकर सोशल मीडिया पर फैन्स का फूटा गुस्सा।

Ravichandran Ashwin (Photo Source: Twitter)
Ravichandran Ashwin (Photo Source: Twitter)

भारत-इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच की शुरुआत हो चुकी है लेकिन इस मुकाबले में आर अश्विन को मौका नहीं दिया गया है। इसके बाद क्रिकेट फैन्स ने सोशल मीडिया पर कप्तान विराट कोहली पर अपना गुस्सा निकाला और चयन को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए।

अश्विन को मौका नहीं मिलने पर क्या बोले फैंस

टॉस के बाद जैसे ही कप्तान कोहली ने टीम के बारे में जानकारी दी तो उसमें स्पिन गेंदबाज आर अश्विन का नाम गायब था। इसके बाद अश्विन का नाम सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड होने लगा और टीम चयन को लेकर विराट पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

*कुछ लोगों ने विराट के चयन को सबसे खराब बताया।
*तो कुछ फैन्स ने लिखा कि अश्विन के ना होने से टीम को नुकसान होगा।
*साथ ही कुछ फैन्स ने अश्विन के ना होने को दुखद खबर बताया।

यहां देखिए आर अश्विन को लेकर लोगों के ट्वीट

https://twitter.com/downtheground__/status/1422856834839322630

 

https://twitter.com/sachin434/status/1422856754283511809

एक नजर आर अश्विन के प्रदर्शन पर

लंबे समय से आर अश्विन सिर्फ टेस्ट फॉर्मेट पर ही फोकस कर रहे हैं, जिसका फायदा टीम को कई बार हुआ है। साथ ही अश्विन बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं, लेकिन इस बार उनका टीम में ना होना कई सवाल खड़े कर रहा है।

*SENA देशों में अश्विन का अच्छा प्रदर्शन।
*टेस्ट क्रिकेट में अश्विन के नाम है 400 से ज्यादा विकेट।
*हाल ही में इंग्लैंड में खेले गए काउंटी मैच में अश्विन ने किया था अच्छा प्रदर्शन।

 

कितने गेंदबाजों के साथ उतरी है टीम इंडिया

पहले टेस्ट में टीम इंडिया फिलहाल गेंदबाजी कर रही है और टीम ने स्पिन के तौर पर सिर्फ एक ही गेंदबाज को रहा है। साथ ही इस मैच में इशांत शर्मा को शामिल नहीं किया गया है, खबर ये है कि इशांत को हल्की चोट लगी है।

*मोहम्मद शमी
*जसप्रीत बुमराह
*मोहम्मद सिराज
*शार्दुल ठाकुर
*रवींद्र जडेजा

close whatsapp